Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Uddhav Thackeray को छोड़ा Eknath Shinde के साध गठबंधन करने चले Raj Thackeray? महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा सियासी धमाका

Uddhav Thackeray को छोड़ा Eknath Shinde के साध गठबंधन करने चले Raj Thackeray? महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा सियासी धमाका


महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जबरदस्त हलचल मच गई है। उद्धव ठाकरे को सियासी तौर पर नुकसान पहुंचाने वाले राज ठाकरे को लेकर अब ऐसा बयान आया है, जिसने पूरे राजनीतिक समीकरण को हिला कर रख दिया है। सवाल साफ है क्या राज ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन की तैयारी में हैं?

दरअसल ये बड़ा दावा किया है महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और शिंदे गुट के नेता उदय सामंत ने। सामंत ने खुले तौर पर कहा है कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता और भविष्य में राज ठाकरे शिंदे गुट के साथ आ सकते हैं। इसी बयान के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

उदय सामंत के बयान ने ठाकरे ब्रदर्स की एकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सामंत ने कहा कि आज भले ही उद्धव और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आ रहे हों, लेकिन आगे भी साथ रहेंगे या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज ठाकरे हमारे साथ आ सकते हैं, क्यों नहीं आ सकते बिल्कुल आ सकते हैं। इस बयान को महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

इसी बातचीत में उदय सामंत ने दावोस दौरे को लेकर भी सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि हालिया दावोस दौरे में महाराष्ट्र ने 51 MoU साइन किए हैं, जिनकी कुल निवेश राशि 16.81 लाख करोड़ रुपये है।

अब तक राज्य में कुल 37 लाख करोड़ रुपये के MoU साइन हो चुके हैं, जिनसे 40 से 42 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

सामंत ने दावा किया कि FDI के मामले में महाराष्ट्र देश में नंबर वन है और उद्योगों को जमीन पर उतरने में वक्त लगता है, तुरंत नतीजों की उम्मीद करना गलत है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या राज ठाकरे वाकई उद्धव ठाकरे को पूरी तरह साइड कर एकनाथ शिंदे के साथ नई सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं?

या फिर ये बयान सिर्फ आने वाले चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है? महाराष्ट्र की राजनीति में अगला धमाका अब कभी भी हो सकता है।

अगर आप महाराष्ट्र की राजनीति की हर बड़ी खबर, हर अंदरूनी चाल और हर सियासी ट्विस्ट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो अभी खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading