Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur के Jaripatka पुलिस लॉकअप में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग मामले में हिरासत के दौरान गई जान

Nagpur के Jaripatka पुलिस लॉकअप में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग मामले में हिरासत के दौरान गई जान

नागपुर से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जरीपटका थाने के पुलिस लॉकअप में एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक को प्रेम प्रसंग के एक मामले में प्रयागराज से हिरासत में लाया गया था।

लेकिन सवाल ये है कि जो युवक पुलिस की निगरानी में था, उसकी जान आखिर गई कैसे? क्या लॉकअप में सुरक्षा व्यवस्था नाकाम रही, या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है? अब इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

नागपुर के जरीपटका पुलिस थाने में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतक युवक की पहचान प्रयागराज निवासी 21 वर्षीय नागेंद्र पुत्र रामजी के रूप में हुई है, जो पेशे से डीजे संचालक था।

जानकारी के मुताबिक, करीब चार महीने पहले नागेंद्र एक शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए गया था, जहां उसकी पहचान एक नाबालिग लड़की से हुई। बाद में लड़की अपने पिता के साथ नागपुर आ गई थी।

16 जनवरी को नागेंद्र कथित तौर पर लड़की को लेकर प्रयागराज चला गया, जिसके बाद लड़की के पिता ने नागपुर के जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 18 जनवरी को प्रयागराज से नागेंद्र और लड़की को हिरासत में लेकर नागपुर लाया।

पुलिस का कहना है कि दोनों को थाने के लॉकअप में रखा गया था। लेकिन गुरुवार सुबह जब पुलिस ने जांच की, तो नागेंद्र लॉकअप में मृत पाया गया।

मृतक के पिता रामजी का आरोप है कि पहले उन्हें थाने बुलाकर चालान की बात कही गई, फिर कुछ देर बाद अचानक बेटे की मौत की सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि नागेंद्र पूरी तरह स्वस्थ था, ऐसे में हिरासत के दौरान उसकी मौत कई सवाल खड़े करती है।

परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवक दलित समुदाय से था, जबकि लड़की ओबीसी वर्ग से है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन सच्चाई क्या है ये जांच के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस हिरासत में हुई मौत कोई सामान्य घटना नहीं होती। हर सवाल का जवाब जरूरी है, क्योंकि ये मामला सिर्फ एक युवक का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही से जुड़ा है।

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही सच्ची, ज़मीनी और बेबाक खबरें तो Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें। नयी सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading