Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / छिंदवाड़ा मिठाई कांड का खौफनाक सच, चूहा मार दवा से हुई मौतें, मिठाई में ज़हर, लावारिस थैले ने ले ली 3 जानें

छिंदवाड़ा मिठाई कांड का खौफनाक सच, चूहा मार दवा से हुई मौतें, मिठाई में ज़हर, लावारिस थैले ने ले ली 3 जानें

Chhindwara Crime News | Bureau Report Om Singh Thakur | Khabar 24 Express

छिंदवाड़ा जिले से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है। जुन्नारदेव में सामने आए मिठाई कांड में अब बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया है कि जिस लावारिस थैले की मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत हुई, उसमें चूहा मारने की दवा मिलाई गई थी।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मिठाई में ज़हर की मात्रा सामान्य से करीब ढाई सौ गुना ज्यादा पाई गई है। सवाल यह है कि आखिर यह लापरवाही थी या किसी ने साजिश के तहत मौत को मिठाई में परोस दिया?

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में 8 जनवरी को एक लावारिस थैले में रखी मिठाई ने मौत का रूप ले लिया। इस मिठाई का सेवन करने के बाद एक हफ्ते के भीतर तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआत में इसे सामान्य फूड पॉयजनिंग माना गया, लेकिन अब खाद्य विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिठाई में आर्सेनिक की अत्यधिक मात्रा पाई गई है। आर्सेनिक वही जहरीला तत्व है, जो चूहा मारने की दवा में इस्तेमाल किया जाता है।

जांच में यह साफ हुआ कि मिठाई न तो सड़ी थी, न ही उसमें कोई सामान्य मिलावट थी। यानी यह हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई खतरनाक हरकत हो सकती है।

फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया कि मिठाई में मौजूद आर्सेनिक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इसे लापरवाही नहीं माना जा सकता। यह साफ तौर पर किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा की ओर इशारा करता है।

वहीं थाना प्रभारी राकेश बघेल का कहना है कि खाद्य विभाग की रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। अब पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित किए गए बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो जबलपुर फॉरेंसिक लैब से आनी है।

बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का सीधा कारण आर्सेनिक ही था या नहीं।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मिठाई कहां से आई, किसने थैला छोड़ा और इसके पीछे कौन है।

छिंदवाड़ा का यह मिठाई कांड अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक संभावित साजिश बनता जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद सच पूरी तरह सामने आएगा और तय होगा कि यह लापरवाही थी या सोची-समझी हत्या।

ऐसी ही बड़ी, सच्ची और ज़मीनी खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें नयी सोच, नया भारत


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading