लोकेशन: रायबरेली | रिपोर्ट: अमर निर्मल, क्राइम ब्यूरो

रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर कल देर रात रायबरेली पहुंचे। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां हरचंदपुर सहित शहर की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान राहुल गांधी ने सांसद विकास निधि से रायबरेली संसदीय क्षेत्र में पूर्ण हुए 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, वहीं 8 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। इन कार्यों में सड़क, बुनियादी सुविधाएं और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सबसे पहले राजीव गांधी स्टेडियम, आईटीआई कॉलोनी पहुंचे। यहां 20 जनवरी को रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।
इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के आवास आनंद नगर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिकजनों से मुलाकात की। दोपहर बाद वह रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव स्थित तिरूपति द कुंवर गार्डन पहुंचे, जहां आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में शामिल हुए।
मनरेगा चौपाल में केंद्र सरकार और उद्योगपतियों पर हमला
ऊंचाहार के उमरन गांव में आयोजित मनरेगा बचाओ चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के कल्याण की योजनाओं को कमजोर कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सत्ता के केंद्रीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का फोकस आम जनता से हटकर चुनिंदा उद्योगपतियों पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने अडानी और अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि नीतियां गरीबों के बजाय बड़े कॉर्पोरेट हितों के अनुसार बनाई जा रही हैं।
पोस्टरों में दिखे राहुल-अखिलेश, सियासी चर्चा तेज
रायबरेली शहर में इस दौरान राजनीतिक पोस्टर भी चर्चा का विषय बने रहे। शहर की दीवारों पर लगाए गए पोस्टरों में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 2027 और 2029 के लिए ‘इंडिया गठबंधन का कप्तान’ दर्शाया गया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7