Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मेयर की कुर्सी पर शिंदे की नजर? 29 पार्षद ताज होटल में शिफ्ट, महायुति में बढ़ा तनाव

मेयर की कुर्सी पर शिंदे की नजर? 29 पार्षद ताज होटल में शिफ्ट, महायुति में बढ़ा तनाव

BMC Election 2026 | Bureau Report Akash Dhake | Mumbai News | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब असली लड़ाई शुरू हो चुकी है। मुंबई में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज है। एकनाथ शिंदे के सभी 29 पार्षद अचानक ताज होटल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। सवाल ये है कि क्या शिंदे खुद मुंबई का मेयर बनाना चाहते हैं?

क्या महायुति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? और क्या भाजपा और सहयोगी दलों के बीच अंदरखाने खींचतान शुरू हो गई है? इस रिपोर्ट में जानिए पूरा राजनीतिक गणित।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजे आए अभी एक दिन ही हुआ है और मुंबई की राजनीति में भूचाल आ गया है। शिवसेना शिंदे गुट ने अपने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल में शिफ्ट कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को सीधे तौर पर मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीएमसी में कुल 227 पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा ने अकेले 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी भाजपा को मेयर बनाने के लिए अब भी 25 पार्षदों की जरूरत है। यही वो नंबर है जिस पर शिंदे गुट की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और अजित पवार गुट दोनों ही चुनावी नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं। दोनों डिप्टी सीएम को उम्मीद से कम सीटें मिली हैं, जिससे अंदरखाने नाराजगी की बात सामने आ रही है।

शिंदे गुट का तर्क है कि इस साल शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष है। ऐसे में कम से कम ढाई साल तक मुंबई का मेयर शिवसेना का होना चाहिए।

इसी बीच शनिवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। शिवसेना की ओर से कहा गया कि एकनाथ शिंदे बीमार हैं, लेकिन राजनीतिक संकेत कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि मेयर कौन बनेगा और कब बनेगा, इसका फैसला वे, एकनाथ शिंदे और पार्टी नेतृत्व मिलकर करेंगे। उन्होंने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है।

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ी हलचल देखने को मिली जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से मिलने पहुंचे। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच इस मुलाकात ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।

शरद पवार के घर हुई बैठक में सुप्रिया सुले, रोहित पवार, जयंत पाटिल समेत दोनों गुटों के कई नेता मौजूद रहे। अजित पवार ने कहा कि पवार परिवार एक साथ है, लेकिन सवाल ये है कि क्या राजनीति भी एक साथ होगी?

अब सवाल यही है कि मुंबई का अगला मेयर कौन बनेगा? क्या शिंदे गुट बाजी मार लेगा या भाजपा अपने दम पर सत्ता हासिल करेगी? और क्या महायुति की अंदरूनी खींचतान कोई बड़ा मोड़ लेगी? आने वाले दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बेहद अहम होने वाले हैं।

ऐसी ही एक्सक्लूसिव और अंदर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और कमेंट में बताइए आपकी राय मुंबई का मेयर किसे बनना चाहिए?


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading