Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हापुड़ में वर्दी पहनते ही बदला रिश्ता: जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

हापुड़ में वर्दी पहनते ही बदला रिश्ता: जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

Crime News | Bureau Report Zishan Alam | Hapur News | Khabar 24 Express

    वर्दी… कानून… और वही कानून अब रिश्तों के बीच दीवार बन गया। हापुड़ से सामने आई ये कहानी सिर्फ एक पति-पत्नी का विवाद नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने की ऐसी तस्वीर है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगी।

    जिस पति ने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, दरोगा बनने में मदद की, उसी पत्नी ने नौकरी लगते ही उस पर और पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। आखिर सच क्या है? आरोप किस पर सही हैं? आईए जानते हैं पूरी कहानी।

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।


    गुलशन का कहना है कि उसने वर्षों मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी पायल रानी को पढ़ाया-लिखाया और पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई।

    गुलशन के मुताबिक, वह और पायल वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिलेशन में रहे। साल 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और 2 दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई।

    वर्ष 2023 में पायल रानी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुईं और वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं। लेकिन आरोप है कि 13 नवंबर 2025 को पायल रानी ने गुलशन और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

    इस एफआईआर में गुलशन के पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी और बहनोई रिंकू के नाम भी शामिल हैं। गुलशन का आरोप है कि यह पूरा मामला फर्जी है और नौकरी लगने के बाद उसकी पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।

    गुलशन ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्योंकि वह और उसका परिवार मानसिक, सामाजिक और कानूनी उत्पीड़न झेल रहा है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    अब सवाल बड़ा है। क्या वाकई ये दहेज उत्पीड़न का मामला है? या फिर कानून का इस्तेमाल निजी बदले के लिए किया जा रहा है? सच क्या है, ये जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन ये कहानी एक बार फिर रिश्तों और कानून के टकराव पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा करती है।

    ऐसी ही ज़मीनी सच्ची खबरों, कानूनी मामलों और समाज से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जानकारी के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।


    Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

    Subscribe to get the latest posts sent to your email.

    Check Also

    बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

    बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

    Leave a Reply

    Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading

    Subscribe