महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घमासान खड़ा हो गया है।
नगरपालिका चुनावों के बाद सामने आए BJP–Congress और BJP–AIMIM गठबंधन ने महायुति की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Shiv Sena को हराने के लिए BJP ने Congress और AIMIM से हाथ मिलाया, और इसी मुद्दे पर अब खुद मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को सफाई देनी पड़ी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी स्थानीय नेता ने शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बिना ऐसा फैसला लिया है, तो वह पार्टी अनुशासन के खिलाफ है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, पिछले महीने नगर निकाय चुनावों के बाद ठाणे जिले की अंबरनाथ महानगरपालिका में BJP ने Congress के साथ मिलकर सरकार बनाई।
वहीं अकोला जिले की अकोट नगर परिषद में BJP ने AIMIM और अन्य दलों के साथ मिलकर अकोट विकास मंच का गठन किया। इन दोनों ही जगहों पर महायुति की सहयोगी Shiv Sena को सत्ता से बाहर कर दिया गया।
BJP को 14, Congress को 12 और NCP को 4 सीटें मिलीं, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए। एक निर्दलीय के समर्थन से BJP–Congress–NCP गठबंधन ने 32 का आंकड़ा छू लिया और Shiv Sena को सत्ता से बाहर कर दिया गया।
इस गठबंधन का नतीजा ये रहा कि BJP की पार्षद तेजश्री करंजुले पाटील नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गईं और Shiv Sena की उम्मीदवार मनीषा वालेकर को हार का सामना करना पड़ा। अब उपाध्यक्ष पद का चुनाव बाकी है, लेकिन सियासी तनाव अपने चरम पर है।
BJP–Congress और BJP–AIMIM गठबंधन पर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री फडणवीस की सख्त चेतावनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अब देखना ये होगा कि BJP इस सियासी विवाद से कैसे बाहर निकलती है और महायुति की राजनीति किस दिशा में जाती है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express