Pune Politics News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
Pune : महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नगर निगम चुनाव से पहले पवार परिवार में ढाई साल बाद फिर सियासी मेल दिखाई दे रहा है।
पिंपरी-चिंचवाड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए दोनों गुटों ने मिलकर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। अजित पवार ने साफ कहा कि इस फैसले से एक बार फिर परिवार एकजुट हुआ है।
अजित पवार ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत हो चुकी है और सही समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2023 में अजित पवार, शरद पवार से अलग होकर NCP के कई विधायकों के साथ NDA सरकार में शामिल हुए थे और उपमुख्यमंत्री बने थे। इसी के बाद NCP दो हिस्सों में बंट गई थी।
उधर, शरद पवार गुट की NCP के प्रवक्ता अंकुश काकड़े ने भी गठबंधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुणे नगर निगम चुनाव में भी दोनों गुट साथ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के साथ बातचीत के बाद ही अंतिम सीट बंटवारे पर फैसला होगा।
इस बीच, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने दावा किया है कि महायुति में 207 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जिसमें भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय है।
अब सवाल ये है कि क्या पवार परिवार की ये एकजुटता नगर निगम चुनाव में बड़ा खेल पलट देगी? और क्या इसका असर महाराष्ट्र की बड़ी राजनीति पर भी पड़ेगा? जवाब चुनाव नतीजों में मिलेगा।
ऐसी ही तेज, सटीक और दमदार राजनीतिक खबरों के लिए Khabar 24 Express को अभी Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर लिखें।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7