Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र महानगर पालिका LIVE: Voting से  पहले BJP को बड़ी बढ़त, इन सीटों पर मिली जीत

महाराष्ट्र महानगर पालिका LIVE: Voting से  पहले BJP को बड़ी बढ़त, इन सीटों पर मिली जीत

Maharashtra Mahanagarpalika Election | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। महानगर पालिका चुनाव से पहले ही भारतीय राजनीति का माहौल गरमा गया है। बिना एक भी वोट पड़े, कुछ सीटों पर जीत दर्ज होना क्या सिर्फ संयोग है या जनता के भरोसे की खुली मुहर?

कल्याण-डोंबिवली से लेकर धुले और पनवेल तक, बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हुए हैं। आखिर कौन हैं ये चेहरे और क्या है इस जीत का सियासी संदेश—पूरी तस्वीर आपको बताएंगे इस रिपोर्ट में।

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी आ गई है।

ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका में बीजेपी की महिला उम्मीदवार रेखा चौधरी वार्ड 18 (कचोरे) से और आसावरी केदार नवरे वार्ड 26 (ए) से निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इसे जनता का “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जमीनी काम और लोगों के साथ खड़े रहने की पहचान है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि निर्विरोध जीत भरोसे का स्पष्ट संदेश देती है और यही ऊर्जा बेहतर कल्याण-डोंबिवली की ओर ले जाएगी।

सिर्फ केडीएमसी ही नहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी बीजेपी का दबदबा दिखा है। पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नितिन पाटिल वार्ड 18-B से, धुले में उज्वल भोसले और कल्याण-डोंबिवली से ही रंजना पेनकर वार्ड 26 से निर्विरोध चुनी गईं।

वहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन जमा हुए। 227 वार्डों वाली बीएमसी में ‘एम-ईस्ट’ वार्ड से सबसे ज्यादा 183 नामांकन आए हैं।

नामांकन जांच और वापसी की प्रक्रिया के बाद तस्वीर और साफ होगी, लेकिन फिलहाल बिना वोटिंग मिली जीत बीजेपी के लिए मजबूत मनोवैज्ञानिक बढ़त मानी जा रही है।

तो नए साल से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में साफ संकेत मिल रहे हैं निर्विरोध जीत सिर्फ आंकड़ा नहीं, भरोसे का संदेश है। 15 जनवरी को वोटिंग और 16 जनवरी को मतगणना के बाद सियासी तस्वीर और साफ होगी।

अगर आपको ऐसी ही तेज़, भरोसेमंद और सबसे पहले अपडेट्स चाहिए—तो चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe