Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / NMC Election 2026 : Prabhag 35 से NCP की Pinki Sharma का Exclusive Interview

NMC Election 2026 : Prabhag 35 से NCP की Pinki Sharma का Exclusive Interview

नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रभाग 35 से NCP की उम्मीदवार पिंकी शर्मा ने खबर 24 एक्सप्रेस को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया।

पिंकी शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों के लिए है। उन्होंने कहा, पिछले 5 सालों में मैंने अपने प्रभाग के लोगों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है।

अगर मेरे काम लोगों को अच्छे लगे, तो उनका आशीर्वाद और वोट मुझे ज़रूर मिलेगा।


वहीं अपने सादगी भरे नॉमिनेशन को लेकर पिंकी शर्मा ने कहा कि राजनीति का असली उद्देश्य दिखावा नहीं, बल्कि जनता की सेवा है। उनके मुताबिक, नामांकन के समय रैली और शोर-शराबे से ज्यादा जरूरी है कि नेता अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए ज़मीन पर काम करे।


पिंकी शर्मा का कहना है कि वे भरोसे और काम की राजनीति पर विश्वास करती हैं, और जनता ही तय करेगी कि उनका काम कितना मजबूत है। प्रभाग 35 में यह चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प होता नजर आ रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading