Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / लव के बाद मैरेज, 24 घंटे में तलाक! पुणे का डॉक्टर कपल केस जिसने देशभर में छेड़ी बहस

लव के बाद मैरेज, 24 घंटे में तलाक! पुणे का डॉक्टर कपल केस जिसने देशभर में छेड़ी बहस

Pune News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

आमतौर पर कहा जाता है कि लव मैरिज में समझ बेहतर होती है, रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया यह मामला इस सोच को झकझोर देता है।

यहां एक हाई एजुकेटेड डॉक्टर कपल ने शादी के महज 24 घंटे के भीतर अलग होने का फैसला कर लिया। न सिर्फ अलग हुए, बल्कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महज 8 दिनों में तलाक भी ले लिया। यह केस अब सोशल मीडिया से लेकर समाज तक एक बड़ी बहस का विषय बन चुका है।

यह मामला एक ऐसे कपल से जुड़ा है जो समाज के सम्मानित वर्ग से आता है। पति एक अंतरराष्ट्रीय जहाज पर बड़े पद पर कार्यरत है, जबकि पत्नी पेशे से डॉक्टर है।

दोनों की मुलाकात कई साल पहले हुई थी, दोस्ती प्यार में बदली और फिर लव मैरिज का फैसला लिया गया। परिवार की सहमति से शादी हुई, रिश्तेदारों ने खुशियां मनाईं, लेकिन शादी के अगले ही दिन सुबह सब कुछ बदल गया।

शादी के दूसरे दिन सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर छोड़ दिया और दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। मामला कोर्ट तक पहुंचा।

वकील के माध्यम से आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की गई। 3 दिसंबर को आवेदन किया गया और 10 दिसंबर को तलाक की मंजूरी मिल गई।

इस केस की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आमतौर पर तलाक में 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि होती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत छूट दी गई।

अदालत ने यह मानते हुए फैसला सुनाया कि दंपति पहले से ही लंबे समय से अलग रह रहे थे और पति को काम के लिए तत्काल विदेश जाना था। यह फैसला बी. डी. कदम द्वारा सुनाया गया।

अलगाव के दौरान दोनों परिवारों ने सुलह की हर संभव कोशिश की, लेकिन वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि साथ लौटना दोनों को मंजूर नहीं था। अंततः दोनों इस नतीजे पर पहुंचे कि रिश्ते को कानूनी रूप से खत्म करना ही बेहतर है।

यह मामला सिर्फ एक कपल की कहानी नहीं है, बल्कि बदलते रिश्तों, बढ़ते तनाव और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर सवाल खड़ा करता है। क्या आज रिश्तों में धैर्य की कमी हो रही है? क्या छोटी-छोटी बातों पर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं? पुणे का यह केस समाज को सोचने पर मजबूर करता है।

आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? क्या 24 घंटे में टूटता रिश्ता सिस्टम की नाकामी है या हमारी सोच की? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखिए। खबरों और समाज को झकझोर देने वाली सच्ची कहानियों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ: जामनेर रोडवरील श्री गजानन महाराज मंदिरात भाविकांची मोठी गर्दी, परिसर भक्तिमय

भुसावळ: जामनेर रोडवरील श्री गजानन महाराज मंदिरात भाविकांची मोठी गर्दी, परिसर भक्तिमय

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading