Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा पर फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, अखिलेश यादव का बड़ा दावा हमारे पास पुख्ता सबूत हैं

भाजपा पर फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, अखिलेश यादव का बड़ा दावा हमारे पास पुख्ता सबूत हैं

UP News | SIR Election Commission | Yogi Adityanath | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express


लखनऊ से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़े पैमाने पर वोट काटने की साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस धांधली से जुड़े पुख्ता सबूत सपा के पास मौजूद हैं।

अखिलेश ने चुनाव आयोग से पूरे मामले में तुरंत संज्ञान लेने और सभी फॉर्म-7 की गहन जांच कराने की मांग की है। सवाल ये है कि क्या वाकई लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार वोट के साथ खेल किया जा रहा है?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उन्हें लगातार जानकारी मिल रही है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने जा रही है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर फॉर्म पर यूनिक नंबर होना चाहिए और अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म-7 रद्द किए जाएं। जो फॉर्म भरे गए हैं, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद ली जानी चाहिए, ताकि फर्जीवाड़ा पकड़ में आ सके।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह जानकारी उन्हें सबसे पहले सीतापुर से मिली, जहां मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की शिकायत सामने आई।

उनका आरोप है कि भाजपा को पहले से पता था कि किस विधानसभा में किस वर्ग के वोट कट सकते हैं, इसलिए एक नया तरीका अपनाया गया। फॉर्म-7 के जरिए सीधे मतदाता सूची से नाम हटवाने की कोशिश की जा रही है।

सपा अध्यक्ष का दावा है कि इस प्रक्रिया में खास तौर पर मुस्लिम और पीडीए वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के नाम पर भाजपा पीडीए और अल्पसंख्यक मतदाताओं के वोट कटवाने की साजिश कर रही है और यह साजिश फॉर्म-7 के जरिए अंजाम दी जा रही है।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस पूरे मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उस पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ठीक से नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, तो वोट कहां से लाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की हार की हताशा अब साफ दिखाई देने लगी है। चुनाव से पहले ही पार्टी के भीतर कमीशन के बंटवारे को लेकर लड़ाई, आपसी सिर-फुटव्वल और बंधकबाजी शुरू हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि भाजपा के कई सहयोगी अपने लिए नए ठिकाने तलाशने लगे हैं और कई जगहों पर भाजपा के झंडे उतरने भी शुरू हो गए हैं।

अखिलेश यादव के इन आरोपों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर खड़ा हो गया है। क्या फॉर्म-7 के जरिए वोट काटने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या यह मामला भी सियासी बयानबाज़ी तक सीमित रह जाएगा? आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने तय है।

अगर आपको ऐसी ही ज़मीन से जुड़ी, सटीक और बेबाक राजनीतिक खबरें चाहिए, तो चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe