Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, भड़काऊ पोस्ट पर X को सख्त नोटिस

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, भड़काऊ पोस्ट पर X को सख्त नोटिस

Maharashtra Cyber Police | Maharashtra News | Social Media | Inflammatory Post | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express


महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर फैल रही भड़काऊ सामग्री को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को एक अकाउंट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आरोप है कि इस अकाउंट से मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के दावोस दौरे को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ कार्टून पोस्ट किया गया था। साइबर पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। पूरा मामला क्या है, आगे बताते हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही आपत्तिजनक सामग्री को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने गजाभाऊ नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री को भड़काऊ और आपत्तिजनक करार दिया है।

इस पोस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे को लेकर एक व्यंग्यात्मक कार्टून साझा किया गया था, जिसे उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ माना गया।

साइबर पुलिस का कहना है कि इस तरह की सामग्री से समाज में तनाव फैल सकता है, कुछ वर्गों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है।

यही वजह है कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल कार्यालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) और आईटी मध्यस्थ दिशानिर्देशों के तहत एक्स को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि भारत में काम करने वाली हर कंपनी पर भारतीय कानून लागू होता है। निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अकाउंट और उस पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए या अकाउंट को निष्क्रिय किया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आदेशों की अनदेखी के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की होगी।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक सद्भाव के बीच संतुलन बनाए रखने का उदाहरण है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस लगातार ऐसी सामग्री पर नजर रख रही है, जो समाज में अशांति या हिंसा भड़का सकती है।

सवाल यही है कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों को गंभीरता से लेंगे, या फिर ऐसे मामलों में सख्ती और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में इस नोटिस का क्या असर होगा, इस पर सभी की नजर है।

अगर आपको ऐसी ही बड़ी और असरदार खबरें सबसे पहले जानना है, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

Bureau Report : Akash Dhake, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading