Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / मृदुल तिवारी और अशनूर कौर ने किया बड़ा खुलासा: ‘सैयारा’ फिल्म के वायरल रोने वाले वीडियो निकले फेक, बोले इन्फ्लुएंसर को आंसू बहाने के पैसे दिए गए थे

मृदुल तिवारी और अशनूर कौर ने किया बड़ा खुलासा: ‘सैयारा’ फिल्म के वायरल रोने वाले वीडियो निकले फेक, बोले इन्फ्लुएंसर को आंसू बहाने के पैसे दिए गए थे

मुंबई: इस साल जुलाई में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

फिल्म रिलीज के वक्त सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें लोग सिनेमाघरों से रोते-बिलखते बाहर आते नजर आ रहे थे।

लेकिन अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में मृदुल तिवारी और अशनूर कौर ने इन वायरल वीडियोज़ को पीआर स्टंट बताया है।

दरअसल, हाल ही के एपिसोड में गौरव खन्ना ने जब ‘सैयारा’ का जिक्र किया तो मृदुल और अशनूर ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। गौरव ने पूछा कि क्या फिल्म वाकई इतनी इमोशनल थी कि लोग थिएटर में रोने लगे?

इस पर मृदुल ने साफ कहा “अरे ऐसा कुछ नहीं है भाई।” वहीं, अशनूर कौर ने कहा “ये सब पीआर स्टंट था।”

मृदुल ने आगे कहा “इंस्टाग्राम वालों से कहा गया था कि जाकर ये सब करो, वीडियो बनाओ, आंसू बहाओ।” यह सुनकर गौरव भी हैरान रह गए। अशनूर ने आगे कहा कि “फिल्म ठीक है, वन टाइम वॉच है, लेकिन इतनी इमोशनल नहीं कि लोग कपड़े फाड़ दें।” गौरव ने कहा कि फिल्म ने अच्छी कमाई की है, जिस पर दोनों ने जवाब दिया“हाइप अच्छी बना दी थी।”

अब सोशल मीडिया पर यह बयान वायरल हो गया है। नेटिज़न्स भी इस खुलासे पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा“निर्माताओं ने खुद यह हिस्सा शो में दिखाकर अपने ही पीआर की पोल खोल दी।”
दूसरे यूजर ने कहा“तो मतलब लोगों को रोने के पैसे दिए गए थे? अच्छा हुआ मैंने अपने आंसू और टिकट दोनों बचा लिए।”

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह भी कहीं ‘बिग बॉस’ के मेकर्स का नया पीआर स्टंट तो नहीं? फिलहाल, ‘सैयारा’ और उसके मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : एंटरटेनमेंट डेस्क, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading