Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, कई घायल बचाव अभियान जारी

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, कई घायल बचाव अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण ट्रेन हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है।

हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है। फिलहाल रेलवे की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बोगियां पटरी से उतर गईं और यात्रियों को बाहर निकलने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। आसपास के लोग भी राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, प्राथमिकता घायलों को सुरक्षित निकालने और रेल यातायात को बहाल करने की है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, बिलासपुर

Tags:
बिलासपुर ट्रेन हादसा, छत्तीसगढ़ रेल दुर्घटना, कोरबा पैसेंजर ट्रेन, मालगाड़ी से टक्कर, बिलासपुर रेलमार्ग, रेल हादसा आज, train accident in Bilaspur, Bilaspur train collision, breaking news Chhattisgarh, Indian Railways accident


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe