Chandrapur Congress | Nagpur News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर घटना सामने आई है। Chandrapur से Nagpur जा रहे कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को बीच रास्ते में किडनैप करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। नकाबपोश बदमाशों ने चलती बस को रोक दिया और पार्षदों को जबरन उतारने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
नगर निकाय चुनाव के बाद नागपुर जा रहे थे पार्षद
गुरुवार, 29 जनवरी की शाम चंद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद एक बस से नागपुर के लिए रवाना हुए थे। सभी पार्षद नगर निकाय चुनाव के बाद नियमों के तहत अपने गुट का पंजीकरण कराने नागपुर जा रहे थे। बस में सीनियर और जूनियर दोनों स्तर के पार्षद मौजूद थे।
समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास रोकी गई बस
शाम करीब 5:45 बजे, वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास येलकेली टोल प्लाजा के नजदीक अचानक हालात बिगड़ गए। आरोप है कि 4 से 6 वाहनों में सवार करीब 20 नकाबपोश बदमाशों ने बस को घेर लिया और उसे जबरन रुकवा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कांग्रेस पार्षदों को बस से उतारकर अगवा करने की कोशिश की।
मौके पर पहुंच गए कांग्रेस कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की
बस में मौजूद सीनियर पार्षदों के अनुसार स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति, एक आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही सवांगी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। इस मामले में बस में सवार राजेश अडूर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने नागपुर निवासी कनैन सिद्दीकी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
साजिश के पीछे कौन? जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि कांग्रेस पार्षदों को अगवा करने की इस कोशिश के पीछे साजिश क्या थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल थे और किसके इशारे पर यह पूरा घटनाक्रम अंजाम दिया गया। राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा मामला होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिनदहाड़े अगवा करने की कोशिश ने लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और राजनीतिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और बड़े नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7