Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / बेहोशी की हालत में गोविंदा को आधी रात अस्पताल में कराया गया एडमिट, एक दिन पहले धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे एक्टर

बेहोशी की हालत में गोविंदा को आधी रात अस्पताल में कराया गया एडमिट, एक दिन पहले धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे एक्टर

बॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है… दिग्गज एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा को बीती रात बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उन्हें सिर में तेज दर्द और चक्कर की शिकायत थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात गोविंदा को मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय एक्टर अचानक अपने घर पर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

उनके करीबी मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सभी जरूरी जांचें की जा रही हैं।

उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा को तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी है।

अभी उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दिलचस्प बात ये है कि गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने से ठीक एक दिन पहले वे अपने सीनियर और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे, जो इस वक्त ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।
अस्पताल के बाहर से गोविंदा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गोविंदा काफी भावुक दिखे।

फिलहाल गोविंदा की सेहत को लेकर उनके फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

फिलहाल गोविंदा के हेल्थ अपडेट पर सबकी नजरें टिकी हैं। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।

अगर आप भी गोविंदा के फैन हैं और चाहते हैं कि वे जल्दी से स्वस्थ हो जाएं, तो इस वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल ‘Khabar 24 Express’ को सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आपको बॉलीवुड की हर बड़ी खबर सबसे पहले मिले।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, मुंबई


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading