Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर में मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर का होटल में मिला शव, PG जॉइन करने के 6 दिन बाद आत्महत्या से मचा हड़कंप

नागपुर में मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर का होटल में मिला शव, PG जॉइन करने के 6 दिन बाद आत्महत्या से मचा हड़कंप

Nagpur Crime News | Bureau Report Rahul Yennawar | Khabar 24 Express


Nagpur News | 03 फरवरी 2026 : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नेत्र विज्ञान (ऑफ्थैल्मोलॉजी) विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर का शव शहर के गणेशपेठ इलाके स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर स्वास्थ्य विभाग में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक रेजिडेंट डॉक्टर की पहचान बुलढाणा जिले के चिखली निवासी रुत्विक सागर ठाकुर के रूप में हुई है। रुत्विक ने महज छह दिन पहले ही शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नागपुर में नेत्र विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम के लिए दाखिला लिया था। पुलिस को मंगलवार सुबह होटल स्टाफ की ओर से सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रुत्विक ठाकुर होटल के कमरे में अकेले रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

रुत्विक ठाकुर एक डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता सागर ठाकुर और माता दोनों ही डॉक्टर हैं, जबकि उनकी बहन भी एमबीबीएस की छात्रा है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े परिवार में हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। कॉलेज के साथी रेजिडेंट डॉक्टरों और शिक्षकों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

पुलिस का कहना है कि होटल स्टाफ, कॉलेज प्रशासन और रुत्विक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इतने कम समय में ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading