Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर: सास-देवर की हैवानियत, बहू को बेरहमी से पीटा, मासूम बच्चों संग थाने पहुंची पीड़िता

बुलंदशहर: सास-देवर की हैवानियत, बहू को बेरहमी से पीटा, मासूम बच्चों संग थाने पहुंची पीड़िता

Crime Report | Bureau Report: Lokendra Raj Singh | Bulandshahr | Khabar 24 Express


बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत लाललेर गांव से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोप है कि सास और देवर ने मिलकर बहू के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस मारपीट में महिला के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता रोती-बिलखती हालत में अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर पहासू थाने पहुंची और सास-देवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

महिला का कहना है कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता है।

ताजा घटना में पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसे जान का खतरा महसूस हुआ, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर सीधे थाने पहुंची।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घरेलू विवाद के नाम पर सास और देवर अक्सर उसे निशाना बनाते हैं।

विरोध करने पर मारपीट की जाती है और घर से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। घटना के बाद गांव में भी तनाव का माहौल है।

फिलहाल पहासू थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही है।

यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को सामने लाता है, जहां मासूम बच्चों के सामने एक महिला को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

अब देखना होगा कि पुलिस की कार्रवाई से पीड़िता को कब और कितना न्याय मिल पाता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading