Crime Report | Chandrapur News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देर रात करीब एक बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार तेलंगाना के कागजनगर का रहने वाला था। ये सभी नागपुर में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलकर आर्टिका कार से वापस घर लौट रहे थे।
जैसे ही कार सांडो गांव के पास पहुंची, सड़क निर्माण के कारण बने गहरे गड्ढे का चालक को अंदाजा नहीं लग पाया।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय सलमा बेगम, 12 वर्षीय अफसा शबरीन, 55 वर्षीय अफजल बेगम और सायरा 42 वर्षीय बेगम शामिल हैं।
वहीं नुसरत बेगम, नजहत बेगम, शाहीन निशा, सात वर्षीय अब्दुल अरमान और चालक अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क निर्माण चल रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है। सवाल यह है कि आखिर कब तक अधूरे और असुरक्षित निर्माण कार्य आम लोगों की जान लेते रहेंगे? क्या जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7