BMC Election News | Maharashtra Politics | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। सालों की दूरी, कड़वाहट और ठाकरे बनाम ठाकरे की सियासी लड़ाई अब खत्म होती दिख रही है। बीस साल बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के साथ अब किसी समझौते की उम्मीद नहीं बची है। मुंबई की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका BMC के चुनाव में अब राज और उद्धव मिलकर अपने दम पर उतरेंगे।
इसे मजबूरी भी कहा जा सकता है और बड़ी रणनीति भी, क्योंकि हाल ही में हुए नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में उद्धव सेना का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जहां पार्टी सिंगल डिजिट पर सिमट गई। इसके बावजूद BMC चुनाव में 100 पार का दावा किया जा रहा है।
उनके मुताबिक, चुनाव के बाद जरूरत पड़ी तो समर्थन पर बात हो सकती है, लेकिन फिलहाल पूरा दांव ठाकरे ब्रांड पर है। वहीं शिंदे गुट भी हमलावर है।
गौरतलब है कि 1997 से 2022 तक BMC पर ठाकरे परिवार का दबदबा रहा, लेकिन शिवसेना में टूट के बाद मराठी वोट बिखर चुका है।
तो बड़ा सवाल यही है क्या ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी फिर से मराठी मानुस के वोटों को एकजुट कर पाएगी, या मुंबई की राजनीति में कोई नया चेहरा बाज़ी मार लेगा? BMC का ये चुनाव सिर्फ सत्ता नहीं, ठाकरे परिवार के भविष्य का भी फैसला करेगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7