Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Unnao Rape Case के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर पर इतनी मेहरबानी क्यों? उम्रकैद के बावजूद जमानत कैसे मिली?

Unnao Rape Case के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर पर इतनी मेहरबानी क्यों? उम्रकैद के बावजूद जमानत कैसे मिली?

Crime Report | Zishan Alam | Unnao News | Khabar 24 Express

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ… बेटियों के लिए इतनी बड़ी बड़ी बातें करने वाले देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी, यूपी के सीएम भगवान के सबसे बड़े भक्त हिंदूवादी का बड़ा चेहरा योगी आदित्यनाथ और इनके राज में क्या?

बेटियां मर रही हैं, उनके आरोपी जब जेल से बाहर आते हैं तो उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है

हम जा किधर रहे हैं? किस तरफ जा रहे हैं? हम कैसा समाज बना रहे हैं। आज बलात्कार और हत्या के दोषी की पूजा और पीड़ित बिटिया का चरित्र चित्रण हो रहा है, उसका चरित्र हनन हो रहा है।

अब ऐसी ही खबर यूपी के उन्नाव से जुड़ी है जहां रेप और हत्या के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर पर सरकार और हाईकोर्ट ने इतनी बड़ी मेहरबानी दिखाई है कि उसे इतने बड़े क्राइम के बावजूद जमानत मिल गई है।

कोर्ट के इस फैसले ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उन्नाव रेप केस का दोषी, उम्रकैद की सजा पा चुका, भाजपा का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सैंगर को जमानत मिल गई। हालांकि वो अभी जेल से बाहर तो नहीं आएगा क्योंकि हत्या का एक केस और सेंगर के ऊपर लगा हुआ है।

वहीं बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर हत्या और रेप का आरोपी नहीं है बल्कि सीबीआई जांच में उसे दोषी माना गया है और जांच के आधार पर ही उसे सजा भी हुई थी।

फिर भी देखिए एक ऐसे दोषी के ऊपर कोर्ट कितना मेहरबान हुआ है?

वहीं बता दें कि कुलदीप सैंगर, जिस पर नाबालिग से रेप का आरोप साबित हुआ, जिसके नाम पर पीड़िता का एक्सीडेंट कराया गया, कई लोगों की जान गई और पीड़िता के पिता की हत्या हुई। सवाल सिर्फ एक है, अगर ऐसे आरोपी को भी बेल मिल सकती है, तो फिर आम आदमी न्याय से क्या उम्मीद रखे?

2017 में उन्नाव की एक नाबालिग लड़की ने कुलदीप सैंगर पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया था, मामला सामने आते ही सत्ता, पुलिस और सिस्टम की ताकत एक साथ दिखाई।

पीड़िता को डराया धमकाया गया, दबाव बनाया गया, और जब पिता न्याय की लड़ाई में खड़े हुए तो उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया कि हिरासत में जाने के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

इसके बाद पीड़िता के परिवार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई।

देश में आक्रोश बढ़ा, सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा, केस दिल्ली ट्रांसफर हुआ और रोजाना सुनवाई के बाद दिसंबर 2019 में कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई, साफ कहा गया कि उसे मृत्यु तक जेल में रहना होगा।

लेकिन अब उसी सजा को अपील के नाम पर सस्पेंड कर दिया गया है और दोषी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने शर्तें जरूर रखी हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या ये शर्तें उस बेटी, उस पिता और उस परिवार की तबाही का जवाब हैं? क्या रसूखदार अपराधियों के लिए कानून नरम और आम लोगों के लिए सख्त है?

आज सवाल सिर्फ कुलदीप सैंगर पर नहीं है, सवाल हमारी न्याय व्यवस्था पर है। क्योंकि जब इतने गंभीर अपराधों में दोषी को राहत मिलती है, तो पीड़ित को नहीं, अपराधी को हौसला मिलता है।

अगर आप चाहते हैं कि अपराध कितना भी बड़ा हो, सजा उतनी ही सख्त हो, अगर आप चाहते हैं कि न्याय ताकतवर के आगे न झुके, तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब कीजिए, वीडियो शेयर कीजिए, और सच की आवाज़ को मजबूत बनाइए।

Crime Report | Zishan Alam | Unnao News | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading