Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / संभल की रूबी बनी हत्यारी: पति की लाश देखकर कांप गई रूह, एक नहीं बल्कि कई टुकड़े कर ग्राइंडर में पीसे

संभल की रूबी बनी हत्यारी: पति की लाश देखकर कांप गई रूह, एक नहीं बल्कि कई टुकड़े कर ग्राइंडर में पीसे

Sambhal Crime News | Bureau Report Zishan Alam | UP News | Khabar 24 Express

जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे और साथ निभाने की कसमें होती हैं, जब वही रिश्ता धोखे, साजिश और खून में बदल जाए, तो वह सिर्फ एक हत्या नहीं रह जाती वह पूरे समाज को झकझोर देने वाली सच्चाई बन जाती है।

मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोनम और अब संभल जिले की रूबी इन मामलों ने यह दिखा दिया है कि अपराध अब बाहर नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी के भीतर जन्म ले रहा है।

संभल के चंदौसी से सामने आया राहुल हत्याकांड भी कुछ ऐसा ही है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया।

संभल जिले के चंदौसी इलाके में 15 दिसंबर को पतरौआ रोड स्थित नाले से एक युवक का धड़ बरामद हुआ। शव के हाथ-पैर और सिर गायब थे।

शुरुआती जांच में पहचान संभव नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, लेकिन कोई सामने नहीं आया। पांच दिन बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम का टैटू मिला, जिससे मृतक की पहचान हुई।

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, परतें खुलती चली गईं। सामने आया कि राहुल की गुमशुदगी की शिकायत एक महीने पहले उसकी पत्नी रूबी ने ही दर्ज कराई थी।

पुलिस की सख्त पूछताछ में रूबी टूट गई और उसने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर 18 नवंबर की रात राहुल की बेरहमी से हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोप है कि पहले लोहे की रॉड और जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से सिर पर वार किए गए। मौत के बाद शव को ग्राइंडर से कई टुकड़ों में काटा गया।

सबूत मिटाने के लिए साजिश और भी खौफनाक थी। मृतक का धड़ और कटे हुए हाथ घर से करीब 800 मीटर दूर नाले में फेंक दिए गए, जबकि सिर को रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया गया। खून से सने कपड़े जला दिए गए।

खुद को बचाने के लिए रूबी ने छह दिन बाद पति की फर्जी गुमशुदगी दर्ज कराई, ताकि शक किसी और दिशा में चला जाए।

पुलिस को महिला पर शक तब और गहराया जब घर की तलाशी में लोहे की रॉड, तख्त और हीटर पर खून के सूखे धब्बे मिले।

पड़ोसियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि रूबी और गौरव मोहल्ले में भाई-बहन बनकर रहते थे, लेकिन उनके बीच प्रेम संबंध थे। रूबी की बेटी ने भी घर पर दो लोगों के बार-बार आने की बात बताई, जिससे जांच की दिशा साफ हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रूबी ने बताया कि 18 नवंबर की रात राहुल ने उसे उसके प्रेमी गौरव के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था।

विवाद बढ़ा, मारपीट हुई और सामाजिक बदनामी का डर सामने आया। इसी डर और गुस्से में दोनों ने मिलकर राहुल की हत्या कर दी। पकड़े जाने के भय से 24 नवंबर को गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना पर सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

शव की हालत बेहद सड़ी-गली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच पूरी की और पत्नी रूबी व उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संभल का यह हत्याकांड सिर्फ एक महिला या एक रिश्ते की कहानी नहीं है। यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर रिश्तों में संवाद और कानून का रास्ता छोड़कर लोग खून का रास्ता क्यों चुन लेते हैं।

कानून अपना काम करेगा, लेकिन इस वारदात ने समाज के सामने एक डरावनी और चिंताजनक सच्चाई जरूर रख दी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading