Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सौसर-पांढुरना में प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नाम; न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस माँ

सौसर-पांढुरना में प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नाम; न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस माँ

Crime Report | Om Singh Thakur | Sausar, Pandhurna



मध्य प्रदेश के सौसर–पांढुरना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

सौसर थाना क्षेत्र के ग्राम रामाकोना निवासी राज ठाकुर ने करीब आठ दिन पहले अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें ग्राम रामपेठ के सुनील, सीमा, दीपक और राजेंद्र के नाम लिखे होने की जानकारी सामने आई है।

मामले में प्रेम प्रसंग और आर्थिक लेनदेन से जुड़ी आशंका जताई जा रही है।

मृतक की मां सीमा ठाकुर का आरोप है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हीं की प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया।

पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था। इसी सदमे के कारण करीब चार माह पहले उनके पति की मौत हो गई थी और अब बेटे की आत्महत्या ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची पीड़ित मां बयान देने के दौरान सदमे से बेहोश हो गईं।

उन्होंने बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगी।

पीड़िता का कहना है कि अब तक उन्हें कोई ठोस न्याय नहीं मिला है।

वहीं, पूरे मामले पर थाना प्रभारी का कहना है कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान कराने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।

Crime Report | Om Singh Thakur | Sausar, Pandhurna


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading