Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डॉग लवर को कुत्ते ने काटा, दो साल बाद रेबीज से मौत, चेन्नई का चौंकाने वाला मामला

डॉग लवर को कुत्ते ने काटा, दो साल बाद रेबीज से मौत, चेन्नई का चौंकाने वाला मामला


चेन्नई से आई ये खबर हर डॉग लवर और हर परिवार के लिए एक गंभीर चेतावनी है। एक ऐसा मामला, जहां कुत्ते के काटने के पूरे दो साल बाद एक 18 साल के युवक की रेबीज से मौत हो गई।

सवाल ये है कि क्या रेबीज इतना खतरनाक है कि सालों बाद भी जान ले सकता है, और क्या हम इसे हल्के में लेकर बड़ी गलती कर देते हैं।

तमिलनाडु के अरक्कोनम इलाके में रहने वाला 18 साल का जे दिवा, कुत्तों से बेहद प्यार करता था। करीब दो साल पहले उसे एक आवारा कुत्ते ने काटा था, लेकिन उस वक्त इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अचानक दो साल बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, बुखार आया और अजीब व्यवहार दिखने लगा।

परिवार उसे अस्पताल लेकर गया, जहां जांच में रेबीज की पुष्टि हुई। इलाज के लिए चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जे दिवा मोसुर गांव के बालाजी नगर का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी और अक्सर आवारा कुत्तों के साथ खेलता था।

परिवार को ठीक से याद भी नहीं था कि कुत्ते ने उसे कब काटा था। डॉक्टरों का मानना है कि या तो उसे दोबारा किसी कुत्ते ने काटा या चाटा होगा, या फिर पुराने घाव में छुपा वायरस किसी चोट के कारण फिर से सक्रिय हो गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज वायरस का ऊष्मायन काल यानी लक्षण दिखने का समय 10 दिन से लेकर कई साल तक हो सकता है।

यही वजह है कि कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने के बाद तुरंत टीकाकरण बेहद जरूरी है। रेबीज के लक्षण दिखने के बाद बचने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

यह मामला सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक सख्त चेतावनी है कि जानवर के काटने को कभी भी हल्के में न लें। चाहे काटा आज हुआ हो या सालों पहले, समय पर टीका ही आपकी जान बचा सकता है।

ऐसी ही जरूरी और जागरूक करने वाली खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को सबस्क्राइब करें और वीडियो को शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading