Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrapur Kidney Racket: पहले खुद की किडनी बेची, फिर दूसरों को जाल में फंसाया, किडनी कांड वाले फर्जी डॉक्टर की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

Chandrapur Kidney Racket: पहले खुद की किडनी बेची, फिर दूसरों को जाल में फंसाया, किडनी कांड वाले फर्जी डॉक्टर की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

Chandrapur Kidney Racket News | Akash Dhake | Maharashtra Crime | Fake Doctor Kidney Scam | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र से सामने आया यह मामला इंसानियत और सिस्टम—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कर्ज में डूबे लोगों की मजबूरी को अंतरराष्ट्रीय अपराध में बदलने वाला यह रैकेट आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया है।

चंद्रपुर किसान किडनी मामले में SIT को बड़ी सफलता मिली है। चंद्रपुर लोकल क्राइम ब्रांच ने मुख्य किंगपिन को Solapur से गिरफ्तार किया है।

कहानी की शुरुआत Chandrapur जिले के किसान रोशन कुडे से होती है, जिसने कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को “डॉ. कृष्णा” बताता था, जबकि उसका असली नाम मल्लेश है। मल्लेश कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि इंजीनियर निकला जो फर्जी पहचान के सहारे गरीब और कर्ज में डूबे लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मल्लेश ने सबसे पहले खुद अपनी किडनी बेची थी। इसके बाद उसने इसी रास्ते को कमाई का जरिया बना लिया और किडनी तस्करी का एजेंट बन बैठा। यही आरोपी रोशन कुडे को झांसा देकर पहले कोलकाता और फिर Cambodia ले गया, जहां किसान की किडनी निकाली गई।

पीड़ित किसान के मुताबिक, साल 2021 में उसने दो साहूकारों से महज 50 हजार रुपये उधार लिए थे। 40 प्रतिशत ब्याज के चलते वही रकम बढ़कर 74 लाख रुपये बताई गई। धमकियों और दबाव के बीच एजेंटों ने उसे किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। कंबोडिया में ऑपरेशन के बदले किसान को सिर्फ 8 लाख रुपये दिए गए।

इस किडनी रैकेट में पहले ही 6 साहूकार गिरफ्तार हो चुके हैं। अब मल्लेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार महाराष्ट्र के कई जिलों और विदेशों तक फैले हो सकते हैं।

SIT और चंद्रपुर पुलिस मल्लेश से गहन पूछताछ कर रही है—ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन शामिल है, क्या बड़े अस्पताल या डॉक्टर भी इस गोरखधंधे का हिस्सा हैं।

कर्ज, लालच और सिस्टम की खामियों ने एक किसान की जिंदगी दांव पर लगा दी। अब बड़ा सवाल यही है क्या इस गिरफ्तारी के बाद पूरे किडनी रैकेट का पर्दाफाश हो पाएगा, या यह खेल किसी नए चेहरे के साथ चलता रहेगा? इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी रहेगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading