Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra निकाय चुनाव में BJP का डंका, Chandrashekhar Bawankule की रणनीति से महायुति को बड़ी जीत

Maharashtra निकाय चुनाव में BJP का डंका, Chandrashekhar Bawankule की रणनीति से महायुति को बड़ी जीत

महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। निकाय चुनावों में बीजेपी और महायुति ने शानदार जीत दर्ज कर विपक्ष को करारा झटका दिया है।

इस जीत के पीछे जिस चेहरे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले। लेकिन खास बात ये है कि इस जीत का श्रेय बावनकुले ने खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया है।

महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि राज्य में बीजेपी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

288 में से 215 सीटों पर महायुति की जीत ने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। बीजेपी ने अकेले 129 सीटें जीतकर यह साबित कर दिया कि संगठन, रणनीति और नेतृत्व तीनों स्तर पर पार्टी मजबूत स्थिति में है।

इस जीत के बाद चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास और स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह जनादेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर जनता की मुहर है। बावनकुले के मुताबिक, महाराष्ट्र को देवेंद्र फडणवीस का विकास मॉडल पसंद है और डबल इंजन सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है।

बावनकुले ने यह भी कहा कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकती है।

इन नतीजों का असर आने वाले बीएमसी और अन्य 28 महानगरपालिका चुनावों पर भी साफ दिखाई देगा, जहां मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

कुल मिलाकर, निकाय चुनावों के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और महायुति इस वक्त सबसे मजबूत ताकत बनकर उभरी है। चंद्रशेखर बावनकुले की चुनावी रणनीति और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व ने विपक्ष की सियासत को बड़ा झटका दिया है।

अगर आपको हमारी खबरें भरोसेमंद और दमदार लगती हैं, तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब जरूर करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। खबर 24 एक्सप्रेस नयी सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe