मोदी सरकार में मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi के एक बयान ने बिहार ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को विपक्ष वोट चोरी का खुला सबूत बता रहा है। कांग्रेस और Rashtriya Janata Dal ने सीधे तौर पर बीजेपी और मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
सवाल बड़ा है, क्या ये महज जुबान फिसलने का मामला है या चुनावी सिस्टम की पोल खुल गई है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जीतन राम मांझी मगही भाषा में कहते नजर आ रहे हैं कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनका एक उम्मीदवार 2700 वोट से हार रहा था।
उस समय उनसे संपर्क किया गया, प्रशासन से बात हुई और वही उम्मीदवार जीत गया।
मांझी आगे कहते हैं कि 2025 में वही उम्मीदवार 1600 वोट से हारा, क्योंकि इस बार उनसे संपर्क नहीं किया गया
इस वीडियो को शेयर करते हुए Indian National Congress और आरजेडी ने Bharatiya Janata Party और Narendra Modi सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विपक्ष का कहना है कि डीएम चुनाव आयोग का अधिकारी होता है और अगर मंत्री खुद सेटिंग की बात कर रहे हैं, तो निष्पक्ष चुनाव पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
अब सवाल ये है कि क्या चुनाव आयोग इस बयान का संज्ञान लेगा या यह मामला भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप में दब जाएगा। क्या लोकतंत्र पर लगे इतने बड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, या फिर वोट चोरी का ये मुद्दा आने वाले चुनावों में और बड़ा तूफान खड़ा करेगा?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7