Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 1500 की आबादी वाला गांव और 3 महीने में 27 हजार जन्म! यवतमाल में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब

1500 की आबादी वाला गांव और 3 महीने में 27 हजार जन्म! यवतमाल में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक छोटा सा गांव… नाम शेणदुरसनी… आबादी सिर्फ 1500… लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में महज़ तीन महीनों के भीतर यहां 27,397 बच्चों के जन्म दर्ज हो गए।

सवाल ये नहीं कि बच्चे कैसे पैदा हुए… सवाल ये है कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ कैसे? और इसके पीछे कौन लोग हैं? इस हैरान कर देने वाले मामले में अब साइबर फ्रॉड, फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, शेणदुरसनी ग्राम पंचायत में सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 27,397 बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्टर कर दिए गए, जबकि इसी अवधि में सिर्फ 5 मौतें दर्ज हुईं।

यह गड़बड़ी तब सामने आई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम रूटीन जांच कर रही थी। मामले के सामने आते ही बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया गांव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन जन्म प्रमाणपत्रों में दर्ज 99.99 फीसदी नाम पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के लोगों के हैं।

उनका कहना है कि ग्राम पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर के लॉग-इन डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर यह पूरा खेल रचा गया।

जांच आगे बढ़ी तो मामला और गंभीर होता चला गया। तकनीकी जांच में पता चला कि शेणदुरसनी की सीआरएस आईडी मुंबई से ऑपरेट की जा रही थी।

पुणे से लेकर दिल्ली तक जांच पहुंची और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी NIC ने पुष्टि की कि ये पंजीकरण साइबर धोखाधड़ी के जरिए किए गए। अब जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने यवतमाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस इंस्पेक्टर नंदकिशोर काले के मुताबिक, पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस फर्जीवाड़े के पीछे शामिल गिरोह को बेनकाब करने की कोशिश जारी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है… क्या ये सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट का फर्जीवाड़ा है या इसके पीछे किसी बड़े साजिश की तैयारी थी? आपकी राय क्या है, कमेंट में जरूर लिखिए।

ऐसी ही चौंकाने वाली खबरों के लिए Khabar 24 Express को सब्सक्राइब कीजिए…Nayi Soch, Naya Bharat.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading