Crime Report | Saurabh Wadhwa | Aman Vihar, Delhi

नई दिल्ली | बाहरी दिल्ली के थाना अमन विहार पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की जा रही ठगी की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रहीसुद्दीन मलिक उर्फ अब्दुल (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने फर्जी ऑफर लेटर और नकली वीजा दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिससे पीड़ितों को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
इस पूरे मामले में एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख और थाना प्रभारी विजय सामरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पहले से आपराधिक इतिहास
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रहीसुद्दीन मलिक उर्फ अब्दुल पहले भी बलात्कार और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अकेले नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 513/25 दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। जांच का मुख्य उद्देश्य आरोपी से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और ठगी के नेटवर्क का पता लगाना है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7