Lokendra Raj Singh | Crime Report | Bulandshahr News | Khabar 24 Express
बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर… जहां फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर ऐसी फर्जी रेड डाली कि पूरा परिवार सन्न रह गया। बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर घुसकर बदमाशों ने न सिर्फ नकदी और जेवरात लूटे, बल्कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया।
मामला अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला पोखर का है। जानकारी के मुताबिक 3 से 4 बदमाश खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के घर पहुंचे। उन्होंने छापेमारी का डर दिखाया, परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए और सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात समेट लिए और मौके से फरार हो गए।
फिल्मी अंदाज़ में हुई इस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और अलग-अलग पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों को परिवार और घर की अंदरूनी जानकारी पहले से कैसे थी।
फर्जी सीबीआई रेड की यह वारदात कई सवाल खड़े कर रही है… आखिर बदमाशों को इतनी हिम्मत कैसे मिली, और क्या इसके पीछे कोई अंदरूनी साजिश है? पुलिस के लिए यह केस अब बड़ी चुनौती बन चुका है।
ऐसी ही सनसनीखेज और ग्राउंड रिपोर्टिंग वाली खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और खबर 24 एक्सप्रेस के साथ जुड़े रहें।
Lokendra Raj Singh | Crime Report | Bulandshahr News | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7