Crime Report | Akash Dhake | Crime Story | Washim News | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव से रिश्तों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक पिता, जिसके घर में बच्चे सुरक्षित होने चाहिए थे, वहीं भरोसा तोड़ने का आरोप लगा है।
11 साल की मासूम बच्चियों के साथ कथित बदसलूकी, फिर सवाल पूछने पहुंचे परिजनों पर जानलेवा हमला। पूरा इलाका सन्न, परिवार शर्मसार और समाज के सामने बड़ा सवाल बच्चे आखिर सुरक्षित कहां हैं?
मालेगांव शहर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले 51 वर्षीय गुणरत्न अरविंद पखाले पर आरोप है कि उसने अपनी 11 साल की बेटी की चार सहेलियों को घर की दूसरी मंजिल पर बुलाकर उनके साथ अशोभनीय हरकत की।
बच्चियां उसकी बेटी के साथ खेलने आई थीं, लेकिन जो हुआ, उसने सभी को दहला दिया।
घटना के बाद डरी-सहमी बच्चियों ने रोते हुए अपने घरवालों को पूरी बात बताई। शाम होते-होते गुस्से और चिंता से भरे माता-पिता और रिश्तेदार आरोपी के घर पहुंचे, ताकि उससे जवाब लिया जा सके।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिलाओं से गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार आदित्य नाइकवाड़े पर धारदार और लोहे के औजारों से हमला कर दिया। हमले में नाइकवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला वाशिम जिले के मालेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत केस दर्ज किया, आरोपी को गिरफ्तार किया और इस्तेमाल किए गए हथियार जब्त कर लिए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन सवाल समाज से भी है क्या हम बच्चों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सतर्क हैं?
Crime Report | Akash Dhake | Crime Story | Washim News | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7