Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule का बड़ा दावा: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में BJP लहराएगी झंडा

Chandrashekhar Bawankule का बड़ा दावा: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में BJP लहराएगी झंडा

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं।

इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा दावा किया है। बावनकुले ने साफ शब्दों में कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं में अपना परचम फहराएगी।

उनके इस बयान ने चुनावी माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया है। सवाल ये है कि क्या वाकई भाजपा का दावा जमीनी हकीकत में बदलेगा?

चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भी दुष्प्रचार कर ले, लेकिन महाराष्ट्र की जनता भाजपा और महायुति सरकार के साथ खड़ी है।

उन्होंने दावा किया कि जनता ने विकास, स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व को चुना है, और यही वजह है कि आगामी महानगरपालिका चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिलने वाली है। बावनकुले ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी महानगरपालिकाओं में जीत दर्ज करेगी।

वहीं गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर बावनकुले ने कहा कि शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार की एनसीपी के साथ महायुति को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि शिवसेना के पदाधिकारियों की सूची मिल चुकी है और जल्द ही बातचीत शुरू की जाएगी।

यदि गठबंधन तय होता है तो मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा, और अगर नहीं हुआ तो मित्रता पूर्ण माहौल में चुनाव होगा। बावनकुले ने यह भी खुलासा किया कि भाजपा ने तीन अलग-अलग सर्वे कराए हैं और उन्हीं सर्वे रिपोर्ट्स के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साफ है कि भाजपा इस बार चुनाव को पूरी रणनीति और गणित के साथ लड़ने जा रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि चंद्रशेखर बावनकुले का ये दावा हकीकत बनता है या विपक्ष इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देता है।

ऐसी ही तेज़, सटीक और भरोसेमंद राजनीतिक खबरों के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। खबर 24 एक्सप्रेस नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading