Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bulandshahr में Gas Geyser बना जानलेवा, बाथरूम में नहाते समय 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बड़ी लापरवाही आई सामने

Bulandshahr में Gas Geyser बना जानलेवा, बाथरूम में नहाते समय 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बड़ी लापरवाही आई सामने

Gas Geyser News | Bulandshshr Bureau | Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express

बुलंदशहर से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और चेतावनी देने वाली खबर सामने आई है। घर के बाथरूम में लगा गैस गीजर एक मासूम की जिंदगी ले गया। 15 साल की किशोरी नहाने गई थी, लेकिन वो बाहर जिंदा नहीं लौट पाई।

ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उन लाखों घरों के लिए अलार्म है जहां आज भी बाथरूम में गैस गीजर लगा है और दरवाजा बंद करके नहाया जाता है। आखिर गैस गीजर कैसे जानलेवा बनता है, और इससे कैसे बचा जा सकता है, पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

कोतवाली नगर क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय गरिमा रोज की तरह बाथरूम में नहाने गई थी।
बाथरूम में गैस गीजर चालू था और दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ ही देर में गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली गैस बाथरूम में भर गई। ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण गरिमा बेहोश होकर गिर पड़ी।

काफी देर तक जब बाथरूम से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया और गरिमा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक गैस गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बेहद खतरनाक होती है। ये गैस रंगहीन और गंधहीन होती है, इसलिए व्यक्ति को पता ही नहीं चलता और कुछ ही मिनटों में दम घुटने लगता है। खासकर छोटे और बंद बाथरूम में अगर वेंटिलेशन नहीं हो, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

विशेषज्ञ साफ कहते हैं अगर बाथरूम में गैस गीजर लगा है तो दरवाजा पूरी तरह बंद करके कभी न नहाएं। बाथरूम में खिड़की या एग्जॉस्ट फैन जरूर होना चाहिए। गीजर चालू करके ज्यादा देर तक बाथरूम में रुकना जानलेवा साबित हो सकता है। समय-समय पर गीजर की सर्विस और गैस पाइप की जांच बेहद जरूरी है।

ये हादसा एक बार फिर बता रहा है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।

वहीं जिला अस्पताल, बुलंदशहर के EMO अनुज कुमार ने कहा कि गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली गैस बंद कमरे में बहुत जल्दी असर करती है। ऑक्सीजन की कमी से मरीज कुछ ही मिनटों में बेहोश हो सकता है और समय पर इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है।

एक मासूम की मौत पूरे समाज के लिए चेतावनी है। गैस गीजर सुविधा है, लेकिन लापरवाही में यही सुविधा जानलेवा बन जाती है। अगर आपके घर में भी बाथरूम में गैस गीजर लगा है, तो आज ही सावधानी बरतिए क्योंकि अगली खबर किसी और घर से नहीं, आपके घर से भी आ सकती है।

ऐसी ही जरूरी और चेतावनी देने वाली खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें, वीडियो को शेयर करें ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading