Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पगड़ी सिस्टम पर महाराष्ट्र में आया नया कानून,  किरायेदार या मकान मालिक, किसको मिलेगा फायदा?

पगड़ी सिस्टम पर महाराष्ट्र में आया नया कानून,  किरायेदार या मकान मालिक, किसको मिलेगा फायदा?

Maharashtra News | Akash Dhake | Khabar 24 Express | Mumbai

मुंबई… एक ऐसा शहर जहां जमीन आसमान छूती है, लेकिन लाखों लोग आज भी 70–80 साल पुराने किरायेदारी सिस्टम में फंसे हैं. पगड़ी सिस्टम! वही सिस्टम जिसे लेकर आज महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में बड़ा फैसला लिया है.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कहा है कि मुंबई को पगड़ी सिस्टम से फ्री कराने और पुरानी इमारतों को तेजी से रिडेवलप करने के लिए एक नया कानून लाया जाएगा.

अब सवाल ये… पगड़ी सिस्टम होता क्या है? इससे किरायेदारों को क्या फायदा मिलता था? मकान मालिक क्यों परेशान थे? और नया कानून किसके पक्ष में जाने वाला है? आइए पूरी कहानी समझते हैं।

तो आइए सबसे पहले समझते हैं आखिर… पगड़ी सिस्टम है क्या? मुंबई में 1940 के दशक से पहले एक किरायेदारी व्यवस्था शुरू हुई थी। इसमें मकान मालिक को एक बड़ी रकम दी जाती थी, जिसे पगड़ी कहते थे।

इस रकम के बदले किरायेदार को घर पर लगभग आजीवन रहने का अधिकार मिल जाता था। किराया इतना कम होता था कि कई जगहों पर आज भी मासिक किराया सौ-दो सौ रुपये से ज्यादा नहीं है. इतना कम कि मकान मालिक टैक्स तक मुश्किल से भर पाए।

कई मामलों में किरायेदार को मकान के मालिकाना हक में थोड़ी-बहुत हिस्सेदारी भी मिल जाती थी। लेकिन वह आधिकारिक मालिक नहीं बनता।

साथ ही उसे ये अधिकार भी रहता था कि वह घर को किसी तीसरे व्यक्ति को बेचकर भारी रकम ले सकता है और उस रकम का हिस्सा मकान मालिक के साथ बाँटना होता है.

यानी किरायेदार भी मोर्चे पर और मकान मालिक भी, दोनों बंधे हुए। अब सवाल उठता है कि फिर दिक्कत क्या हुई?

सबसे बड़ी समस्या पुरानी, जर्जर और खतरनाक इमारतें. किराया इतना कम कि मकान मालिक मरम्मत करा ही नहीं सकते. परिणाम… न रखरखाव, न सुरक्षा।

दूसरी तरफ, रिडेवलपमेंट होते-होते रुक जाता था. मकान मालिक कम किराए से तंग थे, किरायेदारों को डर था कि नई इमारत आने पर उन्हें उनका उचित अधिकार नहीं मिलेगा। इसी खींचातानी में हजारों बिल्डिंग्स सालों से खड़ी हैं—बिना मरम्मत, बिना सुरक्षा।

तीसरी समस्या काले धन का खेल। पगड़ी का बड़ा हिस्सा कैश में लिया-दे दिया जाता था। सरकार को टैक्स का नुकसान, पारदर्शिता शून्य।

चौथी दिक्कत कानून जटिल थे. किरायेदारों को डर था कि रिडेवलपमेंट के दौरान कहीं उनका हक न छिन जाए। और अब आता है सरकार का नया कदम.

सबसे बड़ा बदलाव अधिकारों का संतुलन. किरायेदार को नई इमारत में मालिकी का दर्जा देने की दिशा साफ होती दिख रही है. इससे लोगों का सबसे बड़ा डर खत्म होगा।

मकान मालिकों को भी रिडेवलपमेंट में उचित मुआवजा और कमाई का मौका मिल सकता है. यानी दोनों पक्षों के लिए रास्ता साफ।

साथ ही एक अलग नियामक निकाय या स्पष्ट कानून रिडेवलपमेंट को तेज और पारदर्शी बनाएगा. अदालतों में लंबित हजारों केस तेजी से निपट सकेंगे।

और इसका बड़ा आर्थिक असर? मुंबई में लाखों पगड़ी इमारतें नए मॉडर्न फ्लैट्स में बदलेंगी. इससे शहर का हाउसिंग संकट काफी हद तक कम होगा और रियल एस्टेट सेक्टर को नई जान मिलेगी।

तो नया कानून किसके पक्ष में जाएगा? किरायेदार को सुरक्षा? मकान मालिक को मुनाफा? या दोनों के लिए जीत की स्थिति बनेगी? आने वाले दिनों में तस्वीर पूरी तरह साफ होगी. लेकिन इतना तय है। मुंबई का पुराना पगड़ी सिस्टम अब अपने आखिरी दौर में प्रवेश कर चुका है.

अगर आप मुंबई में रहते हैं या रियल एस्टेट से जुड़े मुद्दों को करीब से समझना चाहते हैं, तो हमारा चैनल Khabar 24 Express जरूर सब्सक्राइब करें. बेल आइकन दबाएं ताकि ऐसी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading