Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक फैसला: 27 महानगरपालिका चुनाव BJP-शिवसेना साथ लड़ेंगी, बंद कमरे में हुई डील

महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक फैसला: 27 महानगरपालिका चुनाव BJP-शिवसेना साथ लड़ेंगी, बंद कमरे में हुई डील

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। महायुति ने 27 महानगरपालिकाओं के चुनाव में साथ-साथ लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मुंबई और ठाणे सहित सभी प्रमुख नगर निगम चुनावों को मिलकर लड़ने की रणनीति पर मुहर लगा दी है।

पिछले कुछ दिनों से महायुति में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर खींचतान जारी थी। कोकण के सिंधुदुर्ग इलाके में तो तनाव खुलकर सामने भी आया।

लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में हुई बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, शिवसेना नेता रवींद्र छावन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद थे।


बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता अब एक-दूसरे की पार्टी में नहीं जा सकेंगे। अगले दो से तीन दिनों में स्थानीय स्तर पर सीट शेयरिंग और टिकट वितरण को लेकर बातचीत शुरू होने वाली है।


विशेषज्ञों का कहना है कि इस संयुक्त लड़ाई से महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। एक तरफ सत्ता पक्ष महायुति जिसमें बीजेपी, शिंदे शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। दूसरी तरफ MVA जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी मौजूद है। अब देखना होगा कि यह राजनीतिक तालमेल जमीनी स्तर पर कैसा प्रदर्शन करता है।

यानी महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव बड़े धमाके और हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हैं। राजनीतिक समीकरण बदलेंगे या फिर गठबंधन टिकेगा? यह चुनाव तय करेगा।

अगर आप महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े हर अपडेट सबसे पहले चाहते हैं तो चैनल को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं। जुड़े रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ नई सोच नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe