Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आवारा कुत्तों को एनिमल लवर्स के घर छोड़ दो, भाजपा विधायक Mahesh Landge का बड़ा बयान

आवारा कुत्तों को एनिमल लवर्स के घर छोड़ दो, भाजपा विधायक Mahesh Landge का बड़ा बयान

Bureau Report | Akash Dhake | Mumbai, Maharashtra


आज महाराष्ट्र विधानसभा में आवारा कुत्तों पर हुई बहस ने अचानक राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी। बीजेपी विधायक महेश लांडगे ने ऐसा बयान दिया जिसने सदन में हंगामा मचा दिया। उन्होंने कहा कि लोगों पर हमला करने वाले कुत्तों को सीधे एनिमल लवर्स के घर छोड़ दिया जाए, ताकि उन्हें भी इस समस्या का एहसास हो! आखिर पूरा मामला क्या है? किसने क्या कहा? और सरकार का रुख क्या है? आइए बताते हैं आपको पूरी कहानी।

महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसी मुद्दे पर शीतकालीन सत्र में तीखी बहस हुई। शिवसेना यूबीटी विधायक सुनील प्रभु ने सरकार से सवाल पूछा कि लोग हों या जनप्रतिनिधि… सब डर में जी रहे हैं।

प्रभु ने सदन में कहा कि रात में लोग बाहर निकलने से डरते हैं, महिलाएं चलने से घबराती हैं और कुत्ते हमला कर देते हैं।
उन्होंने मंत्री से पूछा कि यदि किसी विधायक को दौरे के दौरान कुत्ता काट ले तो सरकार क्या करेगी? पहले इसका जवाब दीजिए।

यहां बीजेपी विधायक महेश लांडगे ने भी समर्थन किया लेकिन साथ ही एक तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि जिन एनिमल लवर्स को कुत्तों की ज्यादा फिक्र है, सरकार उन्हीं के घर ये आवारा कुत्ते छोड़ दे… ताकि उन्हें पता चले कि कुत्ते के काटने का दर्द क्या होता है।

लांडगे ने एनिमल एक्टिविस्ट्स पर जमीन की हकीकत समझने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकांश एनिमल लवर्स के घर खुद कोई पालतू जानवर नहीं होता, फिर भी वे सलाह देते रहते हैं।

मामला बढ़ता देख राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और शहरी विकास मंत्री, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक जल्द होगी ताकि सही समाधान निकाला जा सके।

तो सवाल यही है: शहरी इलाकों में बढ़ते कुत्तों के खतरे का हल क्या होगा? क्या एनिमल लवर और प्रशासन इस मुद्दे पर साथ आ पाएंगे? आप हमें कमेंट कर बताइए कि आप इस बयान के बारे में क्या सोचते हैं।

अगर आपको वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। खबर 24 एक्सप्रेस, नई सोच नया भारत धन्यवाद!

Bureau Report | Akash Dhake | Mumbai, Maharashtra


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading