Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में युवक की मौत का मामला गरमाया, कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बुलंदशहर में युवक की मौत का मामला गरमाया, कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Report – लोकेन्द्र राज सिंह | बुलंदशहर न्यूज | खबर 24 एक्सप्रेस

बुलंदशहर जिले के थाना छतारी क्षेत्र के चौगानपुर गांव में फेरी करने गए युवक के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

मृतक का नाम युसूफ बताया गया, जिसकी उपचार के दौरान कल अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच तेज करते हुए पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने एसएसपी से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता दिख रहा है, ऐसे में पुलिस की जांच और प्रशासन की भूमिका पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा के दबाव में जांच प्रभावित न हो और पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे साथ ही उपयुक्त मुआवजा पीड़ित के परिवार को मिले ऐसी हमारी मांग है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe