Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में सनसनीखेज मुठभेड़ दो शातिर गौकश गिरफ्तार, दोनों पुलिस गोली से घायल

बुलंदशहर में सनसनीखेज मुठभेड़ दो शातिर गौकश गिरफ्तार, दोनों पुलिस गोली से घायल

ब्यूरो रिपोर्ट | लोकेन्द्र राज सिंह | बुलंदशहर न्यूज

बुलंदशहर से बड़ी खबर, गौकशी में सक्रिय दो शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। गुलावठी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूनुस उर्फ चीनी और जावेद उर्फ मुर्गा के रूप में हुई है। दोनों हापुड़ और अलीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड में इन अपराधियों पर अलीगढ़, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों में आधा-आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह गैंग गुलावठी के आसपास घूम रहे आवारा गौवंशों की गौकशी की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस टीम ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी के उपकरण, दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।
गुलावठी पुलिस ने इन्हें ईसापुर रोड इलाके से घायल अवस्था में उठाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस मामले पर सिकंदराबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि गौकशी जैसी घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई बुलंदशहर पुलिस की सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading