Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रायबरेली से बड़ी खबर | डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एकदिवसीय दौरा, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायबरेली से बड़ी खबर | डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एकदिवसीय दौरा, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायबरेली / उत्तर प्रदेश (रिपोर्टर – जीशान आलम)


उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। उनका यह दौरा एसआईआर बैठक में शामिल होने और संगठन के कामकाज की समीक्षा के उद्देश्य से था। डिप्टी सीएम अटल भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान बृजेश पाठक ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार खुद को ‘राजा’ समझता है, लेकिन जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि देश ने नेहरू-गांधी परिवार को चुनौती देकर उनका राजनीतिक प्रभाव ख़त्म कर दिया है।

पाठक ने वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक भी घुसपैठिए का नाम सूची में नहीं रहना चाहिए। वहीं कोडिंग सिरप मामले पर उन्होंने साफ कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

डिप्टी सीएम पुलिस लाइन से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक पहुंचे, जहां उनका जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि वह किसी भी सीएससी केंद्र का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।

अटल भवन में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

रिपोर्टर: जीशान आलम, रायबरेली उत्तर प्रदेश


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading