Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, एकनाथ शिंदे के 22 MLA देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में

आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, एकनाथ शिंदे के 22 MLA देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में

Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake | Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Aditya Thackeray

महाराष्ट्र की राजनीति में आज फिर बड़ा भूचाल आ गया है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे गुट के 22 विधायक अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में हैं और किसी भी समय पाला बदल सकते हैं। क्या महाराष्ट्र की सत्ता में फिर से उलटफेर होने वाला है? पूरी कहानी बताते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को सनसनीखेज दावा किया। बिना नाम लिए उन्होंने शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में दो गुट चल रहे हैं। और इन बाईस विधायकों ने अब मुख्यमंत्री फडणवीस से नज़दीकी बढ़ा ली है।

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि इन विधायकों को अच्छा फंड मिला है और वे सीएम के इशारों पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन 22 में से एक विधायक खुद को ‘वाइस कैप्टन’ बताता है। माना जा रहा है कि उनका इशारा उद्योग मंत्री उदय सामंत की ओर था।

आपको बता दें, 2022 में शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई थी और उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या एकनाथ शिंदे की कुर्सी फिर संकट में है?

वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता की नियुक्ति को लेकर भी राजनीति गर्माई हुई है। ठाकरे गुट ने भास्कर जाधव का नाम विपक्ष के नेता के रूप में प्रस्तावित किया है, लेकिन स्पीकर ने अभी तक फैसला नहीं लिया।

कुछ सूत्रों के मुताबिक सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या विपक्ष नेता बनने के लिए 288 में से कम से कम 29 सीटें जरूरी हैं? क्योंकि पिछली चुनावी हार के बाद कोई भी दल इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

उधर, विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे का कहना है कि प्रस्ताव मिला है और जल्द ही चर्चा के बाद निर्णय होगा।

तो क्या महाराष्ट्र में सत्ता का खेल एक बार फिर करवट लेने वाला है? क्या शिंदे गुट के 22 विधायक अब भाजपा की तरफ़ झुक रहे हैं? या यह केवल राजनीतिक दबाव बनाने का खेल है? आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होगी।

अगर आपको यह खबर पसंद आई तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें। घंटी दबाएं ताकि आपको मिलें हर बड़ी खबर की सबसे तेज अपडेट

Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading