Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, Modi Sarkar ने मुझे पुतिन से मिलने से रोका

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, Modi Sarkar ने मुझे पुतिन से मिलने से रोका

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें जानबूझकर विदेशी मेहमानों से मिलने से रोका जा रहा है। सवाल ये है कि क्या परंपराएं तोड़ी जा रही हैं? क्या विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है? अब इस मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर 2025 को दो दिन के दौरे पर भारत आए। इस दौरे को भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम रहा।

लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि विदेश से आने वाले मेहमानों से नेता प्रतिपक्ष को मिलने की परंपरा रही है, लेकिन मौजूदा सरकार न तो उन्हें मिलने देती है और न ही विदेश यात्रा के दौरान किसी से मिलने की इजाजत दी जाती है।

राहुल गांधी के इस बयान पर पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्ष श्रृंगला ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पुतिन का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है और इस दौरान मुलाकातें डिग्निट्री के समय, उपलब्धता और सुरक्षा मानकों के आधार पर तय होती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी सदन में आते ही कहां हैं और उनके बयान का सही जवाब विदेश मंत्रालय ही दे सकता है।

वहीं इस पूरे विवाद पर आरजेडी नेता और लोकसभा सांसद मनोज झा ने हर्ष श्रृंगला के बयान पर पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वह सही है। विदेशी मेहमानों से नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात की परंपरा अब क्यों खत्म की जा रही है, यह बड़ा सवाल है।

बता दें कि इधर पुतिन के भारत दौरे से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। 4 दिसंबर 2025 को दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति पुतिन के ठहरने के स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक हर मूवमेंट पर कई सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से नजर रख गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई राहुल गांधी को पुतिन से मिलने से रोका जा रहा है, या यह सिर्फ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप है? क्या भारत की कूटनीतिक परंपराएं बदल रही हैं? इस पर आपकी राय क्या है?

देश-दुनिया की हर बड़ी राजनीतिक खबर, सबसे तेज और सबसे सटीक देखने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading