Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra के Gondia में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई यात्री बस तीन की मौत, कई घायल

Maharashtra के Gondia में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई यात्री बस तीन की मौत, कई घायल

बस एक्सीडेंट न्यूज | ब्यूरो रिपोर्ट अनमोल पटले | गोंदिया

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना गोंदिया जिले के देवरी तहसील की है। देर रात 12:20 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से चंद्रपुर की ओर जा रही थी और इसमें कुल 45 यात्री सवार थे।

रात के अंधेरे में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाई और तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर लोगों को नागपुर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ की सुनीता हेमलाल बघेले, और कवर्धा जिले के मनोज बबलू पटले के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल हादसे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगा रही है कि बस चालक की गलती थी या सड़क पर खड़े ट्रक की गलत पार्किंग ने हादसे को जन्म दिया।

ऐसी ज़रूरी खबरों के लिए चैनल को लाइक करें, शेयर करें और Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद।

बस एक्सीडेंट न्यूज | ब्यूरो रिपोर्ट अनमोल पटले | गोंदिया


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading