Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / BSNL फिर बर्बादी की कगार पर, आखिर सरकारी कंपनी का हाल ऐसा क्यों?

BSNL फिर बर्बादी की कगार पर, आखिर सरकारी कंपनी का हाल ऐसा क्यों?


देश की बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब फिर से बर्बादी के कगार पर है, अब BSNL एक बड़ी परेशानी में फंस चुकी है। 1 दिसंबर से पूरे भारत में कंपनी नई सिम कार्ड जारी नहीं कर पा रही है…।

👉 अब सवाल उठता है क्यों?
👉 क्या कंपनी के पास सिस्टम ही नहीं बचा?
👉 या कोई और बड़ी कहानी छुपी है?

चलिए, पूरा मामला समझते हैं, आखिर फिर से BSNL बर्बादी की कगार पर क्यों पहुंची

देशभर में BSNL के ग्राहक चार दिनों से परेशान हैं। किसी का फोन खो गया, किसी की सिम खराब हुई… लेकिन BSNL नई सिम नहीं दे पा रही। कस्टमर केयर सेंटर और एक्सचेंज पर भीड़ लगी है लेकिन जवाब एक ही… “सिस्टम काम नहीं कर रहा।”

दरअसल, BSNL सिम जारी करने के लिए एक मोबाइल ऐप इस्तेमाल करती थी ‘संचार आधार’। यह ऐप एक प्राइवेट कंपनी इंटेंस ने छह साल पहले बनाया था। कॉन्ट्रैक्ट हर साल रिन्यू होता था और कंपनी को हर महीने पैसा मिलता था… लेकिन पिछले चार महीने से BSNL ने भुगतान नहीं किया। लाखों रुपये बकाया हो गए और जैसे ही 30 नवंबर को कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, रातों-रात ऐप बंद कर दिया गया।

परसों से पूरी देश में नई SIM और डुप्लीकेट SIM जारी ही नहीं हो पा रही। KYC और activation भी बंद यानी नया ग्राहक जोड़ना लगभग ठप।

BSNL अब कह रही है कि उसकी IT टीम नया ऐप तैयार कर रही है। काम केरल में चल रहा है कंपनी का दावा है कि जल्द समाधान आएगा। लेकिन तब तक ग्राहकों को इंतजार करना होगा।

एक बड़ी चिंता यह भी है… जो ग्राहक डेटा नाम, पता, आधार नंबर संचार आधार ऐप में जाता था, वह पहले इस प्राइवेट कंपनी के सर्वर से गुजरता था। कंपनी के पास वह डेटा आज भी मौजूद है। BSNL कहती है कि बाद में डेटा उनके सिस्टम में आता था लेकिन सवाल यह है कि लाखों ग्राहकों का डेटा आखिर प्राइवेट कंपनी के पास क्यों रहा?

फिलहाल BSNL ने माफी मांगी है ग्राहक परेशान हैं और नए यूजर्स BSNL से जुड़ ही नहीं पा रहे।

तो दोस्तों, क्या BSNL की ये लापरवाही उसे और नुकसान पहुंचाएगी? क्या सरकारी कंपनियों की ऐसी हालत इसलिए है क्योंकि सिस्टम ठीक से मैनेज नहीं होता? आपकी क्या राय है हमें कमेंट में जरूर बताएं।

अगर वीडियो जानकारीपूर्ण लगा तो Khabar 24 Express को Like, Share और Subscribe करें… ताकि देश की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
जय हिंद!


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading