Om Singh Thakur | Crime News | Jabalpur/Nagpur
नागपुर/जबलपुर : मध्यप्रदेश का कुख्यात खनन माफिया और करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड Amit Khampariya आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबलपुर पुलिस की टीम ने नागपुर में किराए के फ्लैट पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, अमित अपने पिता और भतीजी के साथ यहां फरारी काट रहा था।
Investment Fraud का आरोपी, MP–UP के व्यापारियों से करोड़ों की ठगी
अमित खंपरिया पर आरोप है कि उसने एमपी और यूपी के कई बड़े व्यापारियों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठे और फिर गायब हो गया। उसके खिलाफ जालसाजी, धमकी, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और एससी/एसटी एक्ट तक के केस दर्ज हैं। वह 2022 से फरार था, जबकि क्राइम ब्रांच सहित जबलपुर के संजीवनी नगर और मदन महल थाना पुलिस उसकी तलाश में लगातार लगी थी।
Amit Khampariya पर था 90 हजार का इनाम, निजी आवेदक ने भी रखा था बाउंटी
जबलपुर रेंज के आईजी ने उस पर 60 हजार और बालाघाट रेंज के आईजी ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था। खास बात यह है कि एक निजी आवेदक ने भी अमित की गिरफ्तारी पर अतिरिक्त 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी।
नागपुर में किसने दी शरण? पुलिस नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी
सबसे बड़ा सवाल यही है — इतना बड़ा अपराधी लंबे समय तक पुलिस से बचकर Nagpur में कैसे छिपा रहा? जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसे यहां किसने शरण दी, किसने मदद की और उसके संपर्क कहां-कहां फैले हुए थे।
Amit Khampariya का पिता भी गिरफ्तार — पूरा परिवार ठगी नेटवर्क में शामिल
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी का पिता भी इसी आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। मंडला पुलिस ने नागपुर से अमित के पिता अनिरुद्ध चतुर्वेदी को भी धोखाधड़ी के मामलों में हिरासत में ले लिया है। पिता-बेटे दोनों पर आर्थिक अपराधों के कई केस दर्ज हैं, जिससे यह खुलासा होता है कि ठगी का यह ‘व्यवसाय’ परिवारिक स्तर पर संचालित हो रहा था।
अब जांच Nagpur कनेक्शन, पैसे के ट्रेल और पीड़ितों के नुकसान की तरफ
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ठगे गए करोड़ों रुपये कहां गए? किसने अमित को नागपुर में सुरक्षित रखा? कितने पीड़ित उसके जाल में फंसे और कितने निवेशकों को अब न्याय मिलेगा?
यह गिरफ्तारी बड़ी मानी जा रही है, लेकिन असली खुलासा तभी होगा जब पुलिस नेटवर्क, फंड ट्रेल और सहयोगियों की पहचान सामने लाएगी।
Om Singh Thakur | Crime News | Jabalpur/Nagpur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7