Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हवा में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पासपोर्ट की आड़ में छिपाया गुनाह और उतरते ही गिरफ्तारी

हवा में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पासपोर्ट की आड़ में छिपाया गुनाह और उतरते ही गिरफ्तारी

35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट… अंदर अकेली काम कर रही एयर होस्टेस… और सामने बैठा एक ऐसा यात्री, जिसने सारी हदें पार कर दीं।

दुबई से हैदराबाद आ रही Air India की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की, अश्लील हरकत की और अपमानजनक बातें लिखीं।

आरोपी सीट नंबर 17C पर बैठा था। जैसे ही एयर होस्टेस सर्विस दे रही थीं, उसने गलत तरीके से उन्हें छूना शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स ने देखा कि आरोपी नशे में है और स्थिति बेकाबू हो सकती है।

फ्लाइट जैसे ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, आरोपी ने कहा कि उसका पासपोर्ट खो गया है। तलाशी ली गई तो उसकी सीट से एक हाथ से लिखा गंदा नोट बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वहीं गिरफ्तार कर लिया। उम्र करीब 30 साल… टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाला ये आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

ये घटना किसी फिल्म का सीन नहीं… ये सच्चाई है एक ऐसी फ्लाइट की  जो दुबई से हैदराबाद के लिए उड़ रही थी। फ्लाइट का माहौल बिल्कुल सामान्य था। यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे थे, केबिन क्रू अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। तभी सीट नंबर 17C पर बैठा एक यात्री अचानक अपनी हरकतों से सबकी नजर में आ गया।

आरोपी नशे की हालत में था। जैसे ही एयर होस्टेस उसके पास सर्विस देने पहुंचीं, उसने उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश शुरू कर दी। एयर होस्टेस ने खुद को संभाला और तुरंत अपने सीनियर क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद कैप्टन और ग्राउंड स्टाफ को भी अलर्ट किया गया। फ्लाइट के अंदर माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी तरह स्थिति को कंट्रोल में रखा गया।

जब फ्लाइट हैदराबाद में लैंड हुई, तब आरोपी ने अचानक नया ड्रामा शुरू कर दिया। उसने कहा कि उसका पासपोर्ट खो गया है। जैसे ही उसकी सीट की तलाशी ली गई, वहां से एक हाथ से लिखा हुआ नोट मिला, जिसमें एयर होस्टेस के लिए बेहद अश्लील और अपमानजनक बातें लिखी हुई थीं।

यही नोट इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सबूत बन गया। एयरपोर्ट पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा भंग करने के प्रयास में गंभीर केस दर्ज किया गया।

आरोपी की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है और वो टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करता है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या महिलाएं आज भी हर जगह सुरक्षित हैं, यहां तक कि आसमान में भी?

एक तरफ तकनीक आसमान छू रही है… दूसरी तरफ सोच आज भी नीचे गिरती जा रही है।

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही चौंकाने वाली सच्ची खबरें सबसे पहले, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर करें, ताकि सच हर आवाज तक पहुंचे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe