Akash Dhake | Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र की राजनीति में लोकल निकाय चुनाव से ठीक पहले आज ऐसा बयान आया है, जिसने पूरे सियासी माहौल को हिला कर रख दिया है। डिप्टी सीएम Eknath Shinde ने खुली कैमरे के सामने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis पर आरोप लगाए थे।
शिंदे ने साफ शब्दों में कहा, हां… यह सच है कि मैंने उन पर आरोप लगाए, और उन्होंने भी मुझ पर आरोप लगाए। लेकिन इसके आगे जो उन्होंने कहा, उसी ने सियासत की दिशा बदल दी। शिंदे बोले, ये चुनाव बड़े नेताओं की लड़ाई नहीं, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं और मज़दूरों के मुद्दों के चुनाव हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इन चुनावों में बड़े राजनीतिक भाषणों की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि ज़रूरत होती है ज़मीन पर काम करने की और जनता से जुड़ने की। नेता सिर्फ़ मंच से बोलने नहीं, बल्कि बूथ से लेकर गली तक कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने के लिए होते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये चुनाव केवल नगर परिषद चुनने का वोट नहीं होगा, बल्कि ये इस बात का जनमत सर्वे भी होगा कि विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ताधारी गठबंधन पर जनता का भरोसा अब भी कायम है या नहीं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या ये बयान चुनावी गर्मी में आई दरार है, या फिर चुनाव के बाद सब कुछ फिर से सामान्य हो जाएगा?
Akash Dhake | Maharashtra Politics News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7