Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Warora में जनता की आवाज, माया राजुरकर को नगर अध्यक्ष बनाना चाहती है जनता

Warora में जनता की आवाज, माया राजुरकर को नगर अध्यक्ष बनाना चाहती है जनता

वरोरा में नगर परिषद चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। 2 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले जनता का मूड अब साफ नजर आने लगा है।

वरोरा के लोगों की मांग है कि इस बार नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर एक शिक्षित, समझदार और विकास सोच रखने वाली महिला बैठे। और जनता जिस नाम पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रही है, वो नाम है माया रमेश राजुरकर का।


आज हम आपको वरोरा की सड़कों से सीधे जनता की आवाज सुनाने जा रहे हैं।

इस वक्त पूरा वरोरा चुनावी रंग में रंगा हुआ है। नगर परिषद के चुनाव को लेकर हर गली, हर वार्ड में चर्चा सिर्फ एक ही विषय पर है… इस बार नगर अध्यक्ष कौन बनेगा।


हमारी टीम ने जब वरोरा के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से बातचीत की, तो करीब 60 प्रतिशत लोगों ने खुलकर कहा कि वे माया रमेश राजुरकर को नगर अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।

लोगों का साफ कहना है कि जब केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, राज्य में भी भाजपा की सरकार है, तो वरोरा में भी भाजपा का नेतृत्व होना चाहिए ताकि विकास में कोई रुकावट न आए।
लोगों का विश्वास है कि भाजपा की जीत ही वरोरा के विकास की जीत होगी।

जनता यह भी कह रही है कि माया राजुरकर एक सुशिक्षित महिला हैं, वह शिक्षिका रह चुकी हैं और वरोरा की हर समस्या को भली-भांति समझती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें एक मौका देना चाहते हैं।

वहीं उनके पति रमेश राजुरकर को लेकर भी जनता के बीच सकारात्मक छवि देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि रमेश राजुरकर हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और वरोरा के लिए कई बेहतर काम कर चुके हैं।


लोगों को उम्मीद है कि अगर उनके परिवार से नेतृत्व आता है तो पानी, सड़क, नाली जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूर होगा।

वहीं खुद माया रमेश राजुरकर और रमेश राजुरकर दोनों ही पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। गली-गली, वार्ड-वार्ड जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

कुल मिलाकर वरोरा की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और एक शिक्षित महिला के नेतृत्व में नगर के विकास की मजबूत उम्मीद लगा चुकी है। अब देखना यह होगा कि 2 दिसंबर को जनता की यह आवाज वोटिंग मशीन में कितनी मजबूत तरीके से दर्ज होती है।

अगर आपको वरोरा की चुनावी हलचल की हर सटीक और सबसे तेज अपडेट चाहिए, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe