Jitendra Patle | भंडारा (महाराष्ट्र) – जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां केनरा बैंक की सीतासावंगी शाखा से 1 करोड़ 57 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि बैंक को लूटने वाला कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उसी बैंक का असिस्टेंट मैनेजर इस पूरी डकैती का मास्टरमाइंड निकला।
कैसे हुआ खुलासा? ताला टूटा… कैश गायब… और कहानी ने लिया बड़ा मोड़
18 नवंबर की सुबह केनरा बैंक के कैश रूम का ताला टूटा मिला और चैनल गेट उखड़ा था। बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को 1.58 करोड़ रुपये चोरी होने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन और गोबरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
जांच के दौरान पुलिस को पहली ही नजर में लग गया कि वारदात किसी अंदरूनी व्यक्ति का काम है। कर्मचारियों के बयान मिलाने पर सबसे ज्यादा शक असिस्टेंट मैनेजर मयूर छब्बीलाल नेपाले पर गया। चोरी से एक दिन पहले उसका व्यवहार बेहद संदिग्ध पाया गया था।
नागपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी, चार घंटे में केस सुलझा
मयूर नेपाले वारदात के बाद नागपुर में अपनी पत्नी के पास गया था। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो वह मौके पर मिल गया।
पहले बचने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ कड़ी होने पर उसने अपनी पूरी करतूत कबूल कर ली। उसने स्वीकार किया कि उसी ने कैश रूम का ताला तोड़कर बैंक से 1.57 करोड़ रुपये चोरी किए।
पुलिस ने उसके पास से
- 96 लाख 12 हजार रुपये नकद
- जुपिटर स्कूटर
- टाटा नेक्सन कार
- मोबाइल और DVR
मिलाकर कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपये का माल जब्त किया।
ऑनलाइन गेमिंग और शेयर मार्केट ने बनाया अपराधी
पुलिस पूछताछ में मयूर ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूब गया था।
उस पर कुल मिलाकर लाखों रुपये की देनदारी थी—
- ऑनलाइन गेमिंग कर्ज – 30 लाख रुपये
- शेयर बाजार में नुकसान – 12 लाख रुपये
- कार लोन – 8.50 लाख रुपये
- एजुकेशन लोन – 3.50 लाख रुपये
- पेटीएम लोन – 3.50 लाख रुपये
कर्ज से परेशान होकर उसने बैंक लूटने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस की तेजी से उसकी पूरी स्क्रिप्ट ढह गई।
क्या बैंक में काम करने वालों पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है?
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—
जब बैंक के अंदर बैठे अधिकारी ही करोड़ों के खेल में शामिल होने लगें, तो आम जनता अपनी मेहनत की कमाई किस पर भरोसा करके जमा करे?
अगर आप भंडारा और महाराष्ट्र की ऐसी तेज, एक्सक्लूसिव और ग्राउंड रिपोर्टिंग सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।
Jitendra Patle | भंडारा (महाराष्ट्र)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7