Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / विदेशों में जाकर पैसे कमाने की चाहत रखने वालों ये खबर देख लो, वरना The Ghost के चंगुल में फंस जाओगे

विदेशों में जाकर पैसे कमाने की चाहत रखने वालों ये खबर देख लो, वरना The Ghost के चंगुल में फंस जाओगे

विदेश जाकर मोटी कमाई… सुनने में सपना लगता है, लेकिन कई लोगों के लिए ये सपना डरावनी हकीकत बन चुका है।

क्योंकि जो बाहर नौकरी के लिए निकले… वो पहुंच गए साइबर जेलों में। और इन्हें इस जाल में फँसाता था एक शातिर दिमाग… जिसे दुनिया The Ghost के नाम से जानती थी।

गुजरात पुलिस ने इस इंटरनेशनल साइबर स्लेवरी रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है और इसके मास्टरमाइंड को पकड़ लिया है।

गुजरात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट के सरगना नीलेश पुरोहित उर्फ नील को गिरफ्तार किया है। यह वही शख्स है जिसे पूरी गैंग The Ghost कहती थी, क्योंकि वह हमेशा पर्दे के पीछे रहता था और पुलिस की पकड़ से दूर रहता था।

यह नेटवर्क चीन के ऑपरेटर्स के लिए म्यांमार और कंबोडिया में चल रहे साइबर स्कैम कैंपों तक लोगों की सप्लाई करता था।

सीआईडी–क्राइम की साइबर टीम ने नील को गांधीनगर से पकड़ा, जब वह मलयेशिया भागने की फिराक में था। इससे पहले उसके दो करीबी साथी हितेश सोमैया और सोनल फलदू भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा भवदीप जडेजा और हरदीप जडेजा भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ये पूरा रैकेट युवाओं को लुभावने ऑफर देता था विदेश में डेटा एंट्री, मोटी सैलरी, आसान काम… लेकिन हकीकत कुछ और थी।

सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक पर संपर्क किया जाता था। फिर पासपोर्ट छीनकर लोगों को म्यांमार ले जाया जाता। वहां उनसे जबरन साइबर अपराध करवाए जाते फिशिंग, क्रिप्टो स्कैम, डेटिंग ऐप फ्रॉड और पोंजी स्कीम। जो इनकार करते… उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नील 126 से ज्यादा सब-एजेंट्स को कंट्रोल करता था। पाकिस्तान के 30 से अधिक एजेंट्स से उसका सीधा संपर्क था। 100 से ज्यादा विदेशी कंपनियों से उसकी सांठगांठ थी। वह 1000 से अधिक लोगों को कंबोडिया और म्यांमार भेजने की नई डील तैयार कर चुका था। गिरफ्तारी से बस एक दिन पहले उसने पंजाब के एक शख्स को कंबोडिया भेजा था।
दुबई, लाओस, थाईलैंड, म्यांमार और ईरान उसकी लगातार की गई विदेश यात्राएं थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि वह अब तक 500 से अधिक लोगों को साइबर गुलामी के लिए विदेश भेज चुका है। इन लोगों में भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, फिलीपींस, नाइजीरिया, मिस्र और कई अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हर एक इंसान को भेजने पर उसे 1.6 लाख से 3.7 लाख रुपये तक की कमाई होती थी। इस रकम का 30 से 40 प्रतिशत उसके सब-एजेंट्स को जाता था। पैसे को छुपाने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स और कई क्रिप्टो वॉलेट्स का इस्तेमाल किया जाता था।

दुनिया का सपना दिखाकर युवाओं को साइबर गुलामी में धकेलने वाले इस नेटवर्क का पर्दाफाश जरूर हो गया है, लेकिन ये घटना बताती है कि विदेश में नौकरी की चाहत रखते समय सिर्फ एक गलत संपर्क… जिंदगी को नरक बना सकता है।

अगर आप ऐसी महत्वपूर्ण, एक्सक्लूसिव और जागरूक करने वाली खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबा दें। Khabar 24 Express पर हम आपको सच्ची और खास खबरें लगातार देते रहेंगे।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Nagpur NGO Scandal: NGO की आड़ में महिलाओं से शोषण और धर्मांतरण का खेल? आरोपी रियाज फाजिल काजी गिरफ्तार, ATS जांच में जुटी

Nagpur NGO Scandal: NGO की आड़ में महिलाओं से शोषण और धर्मांतरण का खेल? आरोपी रियाज फाजिल काजी गिरफ्तार, ATS जांच में जुटी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading